फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डेंगू के 30 नए मरीज मिले, 38 स्थानों पर लार्वा किया नष्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अस्पताल में उपचार कराते मरीज। फाइल फोटो - फोटो : HAPUR
डेंगू के 30 नए मरीज मिले, 38 स्थानों पर लार्वा किया नष्ट
विज्ञापन

हापुड़। जिले में डेंगू के 30 नए मरीज मिले हैं, मरीजों की संख्या बढ़कर 206 पहुंच गई है। 38 स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को लार्वा मिला जिसे नष्ट कराया गया। वहीं चार मरीजों में टायफॉयड की पुष्टि हुई है। वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण निजी अस्पतालों में बेड फुल हो चुके हैं। जिसके चलते मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
जिले में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। न्यूनतम तापमान 15 के करीब पहुंचने पर भी इस मच्छर का प्रकोप खत्म नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग रोजाना एंटी लार्वा का छिड़काव करा रहा है। लेकिन इसका कोई लाभ होता नहीं दिख रहा। निजी लैब की पुष्टि को स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों में दर्ज नहीं करता। इन लैब से आने वाले सैंपल की एलाइजा जांच होने पर ही इसे रिकॉर्ड में लिखा जाता है। सरकारी लैब में जांच को भेजे गए 30 सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को मिली। सभी में डेंगू की पुष्टि हुई। मरीजों की संख्या बढ़कर अब 206 पहुंच गई है, जो बीते सालों के मुकाबले सबसे अधिक है।
विज्ञापन

52 मरीजों में चार को टायफॉयड-
बुखार से पीड़ित करीब 50-52 मरीज रोजाना गढ़ रोड स्थित सीएचसी में पहुंच रहे हैं। इनमें रोजाना तीन से चार मरीजों में टायफॉयड निकल रहा है। बुधवार को भी चार मरीज टायफॉयड के मिले। इसमें दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर मिला लार्वा-
बाबूगढ़ छावनी, बिगास, नली हुसैनपुर, सिंभावली, धौलाना, हापुड़ में रेलवे स्टेशन के पास, रोडवेज बस अड्डे के पास करीब 38 स्थानों पर लार्वा मिला।
जिले में तीन साल में डेंगू की स्थिति-
वर्ष डेंगू के मरीज
2021 206
2020 26
2019 85
डेंगू के मरीजों का रखा जा रहा ध्यान
डेंगू से पीड़ित हर मरीज की निगरानी कराई जा रही है। लार्वा नष्ट करने का अभियान चलाया हुआ है, लोग इसमें अपनी सहभागिता करें। सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने की अच्छी व्यवस्था है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed