{"_id":"618abd090cc7f641ef7cf89a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2290845116","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला किसान से अभद्रता पर बैंक में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला किसान से अभद्रता पर बैंक में दिया धरना
विज्ञापन
इंडियन बैंक में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला किसान से अभद्रता पर बैंक में दिया धरना
हापुड़। रेलवे रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में महिला किसान के साथ अभद्रता के विरोध में मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक में धरना प्रदर्शन कर काम बंद करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास लेकिन वे बैंक मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। बाद में माफी मांगे जाने पर किसान शांत हुए।
भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा व मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि बैंक में केसीसी जमा करने आने वाले किसानों को परेशान किया जाता है। समय पर उनके केसीसी जमा नहीं कराए जाते। इस वजह से किसान सब्सिडी से वंचित रह जाते हैं। जिन किसानों का समय से केसीसी जमा हो भी जाता है, उनकी सब्सिडी का पैसा काफी दिनों तक खाते में नहीं डाला जाता। मंगलवार को गांव धनौरा निवासी किसान रजनी अपना केसीसी जमा करने के लिए बैंक पहुंची। बैंक कर्मचारियों ने उनका केसीसी जमा करने से इंकार कर दिया और अभद्रता भी की। इसकी सूचना महिला ने भाकियू कार्यकर्ताओं को दी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैंक पहुंचे और हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, इससे कामकाज भी ठप हो गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह टीम के साथ बैंक पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान बैंक मैनेजर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। बैंक प्रबंधक ने किसानों से माफी मांगी और भविष्य में इस तरह की परेशानी नहीं होने देने की बात कही। इस पर शांत हुए कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। हंगामा करने वालों में चौधरी रामपाल सिंह, अमरेंद्र सिंह, कुलदीप त्यागी, प्रदीप त्यागी, योगेश त्यागी, राहुल त्यागी, ज्ञानेश्वर त्यागी, जीते चौहान, दिनेश त्यागी, श्याम सुंदर त्यागी, शंभु चौधरी, धनवीर शास्त्री, जतिन चौधरी, रविंद्र गढ़ी आदि मौजूद रहे। उ
किसानों ने बैठक में उठाईं समस्याएं
इससे पहले भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में फ्रीगंज रोड स्थित कार्यालय पर किसानों की बैठक हुई। इसमें गाजीपुर बोर्डर पर चल रहे आंदोलन को सफल बनाने के लिए जल्द ही कमेटियां गठित करने का निर्णय लिया गया। कार्तिक मेले में भाकियू का अपना अलग पंडाल होगा, जिसमें गांव देहात की झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। बैठक में गन्ना भुगतान, बिजली बिलों में गड़बड़ी समेत विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की आवाज उठाई गई।