{"_id":"618827d76a53bc6d376aff1e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2289772128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
धौलाना। गांव बझैड़ा कला में जमीन के विवाद में भाइयों में मारपीट और फायरिंग हुई। गोली मारकर एक भाई के बेटे की हत्या कर दी गई। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
ग्राम बझैड़ा कला के मोहल्ला दानशाई में दो भाई माशे अल्लाह, इंशा अल्लाह परिवार के साथ रहते हैं, जबकि तीसरा भाई शाजिद अविवाहित होने के कारण अलग रहता है। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि शाहिद ने माशे अल्लाह से कर्ज के नाम पर कुछ रकम ली थी। जल्द ही माशे अल्लाह की बेटी का निकाह होना है। आरोप है कि जब माशे अल्लाह ने शाहिद से रकम वापस मांगी तो उसने अपने हिस्से की जमीन को बेच कर रकम लौटाने की बात कही। इसी बात पर माशे अल्लाह और इंशा अल्लाह में झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर रविवार सुबह दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और मारपीट-फायरिंग हुई। आरोप है कि पेट में गोली लगने से माशे अल्लाह के बेटे फरमान (35) घायल हो गया। उसके अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से रेफर कर उसे मेरठ ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इंशा अल्लाह का परिवार फरार हो गया। गांव में पुलिस बल तैनात है। सीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों से तहरीर ली जा रही है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शाहिद की जमीन पर इंशा अल्लाह के परिवार का कब्जा
बझैड़ा कला में गोली मारकर की गई फरमान की हत्या उसके अविवाहित चाचा शाहिद के हिस्से की जमीन के लिए की गई। इस जमीन पर इंशा अल्लाह के पुत्र बुआई करते हैं। इसी जमीन को शाहिद इसलिए बेचना चाहता था ताकि माशे अल्लाह का कर्ज उतार सके। एक भाई का कर्ज उतारने के लिए दूसरे भाई के कब्जे वाली जमीन बेचना भाई को नागवार गुजरा। इसी के कारण कुछ दिनों से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।