फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महाअभियान - अब तीन श्रेणियों में होगा टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महाअभियान - अब तीन श्रेणियों में होगा टीकाकरण
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए टीकाकरण-2 अभियान की जिले में शुरूआत हो रही है। महाअभियान के लिए जिले के 273 गांवों को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा। पहले चरण में ऐसे गांव शामिल होंगे, जहां 95 प्रतिशत से ऊपर टीकाकरण हो चुका है। टीमें इन गांवों का चयन कर रही हैं, दीपावली के बाद सूची जारी की जाएगी।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में टीकाकरण का छठा चरण चल रहा है। गत तीन महीने से लगातार क्लस्टर एक्टिविटी चलाकर लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं, अब तक करीब नौ लाख टीके लगाए भी जा चुके हैं।
विज्ञापन

लेकिन पिछले कुछ दिनों में कोरोना की रफ्तार धीमी होने के कारण अब टीकाकरण-2 महाअभियान चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों को तीन ग्रुप में बांटकर टीकाकरण कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन श्रेणियों में बटेंगे गांव
प्रथम श्रेणी-95 प्रतिशत से ऊपर टीकाकरण कराने वाले गांव
दूसरी श्रेणी-80 प्रतिशत से ऊपर टीकाकरण कराने वाले गांव
तीसरी श्रेणी-80 प्रतिशत से कम टीकाकरण वाले गांव
------
तीस गांवों में 95 प्रतिशत लोगों को लगे टीके
जिले में करीब 30 गांव ऐसे हैं जिनमें टीकाकरण का प्रतिशत 90 से 95 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। हालांकि टीकाकरण की सही स्थिति का आंकलन दिवाली बाद चलाए जाने वाले सर्वे से होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार ऐसे गांवों में तेजी से टीकाकरण कराकर इन गांवों को शत प्रतिशत टीकाकरण की लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
शासन ने मांगी गांवों की सूची
दरअसल, शासन की ओर से भी जिले के उन गांवों की लिस्ट मांगी गई है, जिनमें टीकाकरण शत प्रतिशत हो चुका है। इन गांवों के प्रधानों को पुरस्कृत करने की योजना है।

कोट -
जिले में टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के गांवों को ए, बी और सी ग्रुप में बांटा गया है। अब ग्रुपों के हिसाब से अभियान की रफ्तार बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।-डा. रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed