फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

धनतेरस पर झूमेगा बाजार, होगी धनवर्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गोल मार्केट में खरीददारी के लिये लगी भीड़। संवाद - फोटो : HAPUR
धनतेरस पर झूमेगा बाजार, होगी धनवर्षा
विज्ञापन

हापुड़। धनतेरस के साथ ही मंगलवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज हो जाएगा। इस बार धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार होगा। ऑटोमोबाइल सेक्टर, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन आदि बाजार में जमकर धनवर्षा होगी।
इस खास मौके को भुनाने के लिए गोल मार्केट, रेलवे रोड, पुराना बाजार, साधना मार्केट, कोठीगेट मार्केट, कसेरठ बाजार, सराफा बाजार में पूरी तैयारी है। इसके अलावा कार व दो पाहिया वाहन शोरूमों पर भी वाहनों की डिलीवरी होगी।
विज्ञापन

चमकेगा बर्तन और सराफा कारोबार
धनतेरस त्योहार पर नए बर्तन, सोने चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां खरीदने की वर्षों पुरानी परंपरा है। हापुड़ में करीब पांच करोड़ का कारोबार होता है। कसेरठ बाजार एसोसिएशन के महामंत्री गोविंद अग्रवाल का कहना है कि बाजार फिलहाल मंदा है। बर्तनों पर थोड़ी महंगाई भी है, लेकिन इसके बावजूद बेहतर खरीदारी की उम्मीद है। उधर, सराफा बाजार में भी रौनक है, लोग काफी संख्या में खरीदारी के लिए निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार वाहनों की होगी डिलीवरी
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी की उम्मीद है। जिले के दो पहिया और चार पहिया वाहन के शोरूमों में लगभग एक हजार वाहनों की डिलीवरी होगी। इससे करीब छह करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। टीवीएस शोरूम के संचालक आशीष त्यागी ने बताया कि धनतेरस के लिए उनके यहां 10 वाहनों की बुकिंग है।
बाजारों में रही भीड़, सड़कों पर जाम
सोमवार को काफी संख्या में लोगों के खरीदारी के लिए घर से निकलने के कारण बाजारों में अच्छी खासी भीड़ रही। इस दौरान सड़कों पर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed