{"_id":"61784680dc887c17ed55f31d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2283922120","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 करोड़ से बनेगा बाबूगढ़-बछलौता मार्ग, 20 गांवों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 करोड़ से बनेगा बाबूगढ़-बछलौता मार्ग, 20 गांवों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
बाबूगढ़ बछलौता रोड़ पर गड्ढ़ा व कीचड़
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 करोड़ से बनेगा बाबूगढ़-बछलौता मार्ग, 20 गांवों को मिलेगी राहत
हापुड़। पांच साल बाद आखिर बाबूगढ़-बछलौता मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 11 करोड़ से सड़क का निर्माण होगा। विभाग द्वारा सड़क की डीपीआर बना ली गई है। 30 अक्तूबर तक इसे यूपीआरआरडी लखनऊ को भेजा जाएगा। बजट जारी होने के बाद दिसंबर माह में सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों के अलावा करीब बीस गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
बाबूगढ़ से बछलौता मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। यहां पानी की निकासी न होने के कारण सड़क पर जलभराव रहता है। सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले आए दिन गिरकर घायल होते रहते हैं। स्थानीय दुकानदार भी काफी परेशान हैं। करीब पांच साल से लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों ने सड़क के निर्माण के लिए कई बार बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन भी किया था।
कई विभागों में घूमती रही फाइल
सड़क का निर्माण पहले लोक निर्माण विभाग को करना था। इसके बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने इस सड़क को बनवाने की कवायद शुरू की। लेकिन नाला निर्माण का पेच होने के कारण बार-बार विभाग बदलते रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
सड़क का होगा चौड़ीकरण
करीब नौ किलोमीटर लंबे इस मार्ग की चौड़ाई 3.750 मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर की जाएगी वहीं आधुनिक तरीके से सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण से 20 गांवों के करीब 40 हजार से अधिक की आबादी को राहत मिलेगी। इस रास्ते पर बछलौता, होशियारपुर गढ़ी, भड़ंगपुर, नूरपुर, भमैड़ा, छपकौली, काकौड़ी, बरकातपुर, ढकौली, डेहरा, खरकाली, तिबड़ा, भिम्यारी, शेखपुर आदि गांव आते हैं। इसके अलावा यह रास्ता बाबूगढ़ से सीधा बीबी नगर निकल जाता है। रोजाना हजारों लोगों का रास्ते पर आवागमन होता है।
समस्या से मिलेगी निजात
जिले की सभी सड़कों का निर्माण हो गया। लेकिन यह सड़क नहीं बनी। अब जाकर समस्या का निस्तारण हुआ है। हजारों लोगों को इससे राहत मिलेगी। - डॉ. एसपी सिंह, संचालक दया नर्सिंग होम।-फोटो-3
ठप हो गया था व्यापार
जर्जर सड़क और जलभराव के कारण व्यापार ही ठप्प हो गया था। बरसात में तो हालात और खराब हो जाते थे। प्रस्ताव पास होने के बाद से दुकानदार खुश हैं। - जितेंद्र चौधरी-फोटो-4
सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। 30 अक्तूबर से पहले यूपीआरआरडी लखनऊ भेज दिया जाएगा। यहां से प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास पहुंचेगा। दिसंबर में बजट जारी होने के बाद निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। - भूरा सिंह, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई।