आयुष सतेंद्र का नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में चयन
हापुड़। अहमदाबाद में चल रही 30वीं जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में गांव खुड़लिया निवासी आयुष सतेंद्र ने शानदार प्रदर्शन किया। उसका चयन अगले महीने दिल्ली में होने वाली 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है।
आयुष सतेंद्र के पिता सतेंद्र कुमार निशानेबाजी के क्षेत्र में अर्जुन अवार्ड, लक्ष्मण अवार्ड और शौर्य श्री पुरस्कार, जिला खेल रत्न आदि से सम्मानित हैं। साथ ही निशानेबाजी में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। पिता से प्रेरणा लेकर ही आयुष सतेंद्र ने शूटिंग में अपना कॅरिअर बनाने का निर्णय लिया है। आयुष की बहन अंशिका सतेंद्र भी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हैं और जूनियर वर्ल्ड चैंपियन हैं।