{"_id":"6169c0561f747e133b18b611","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2277743185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह दिन में 25 रुपये से 60 रुपये किलो पहुंची प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह दिन में 25 रुपये से 60 रुपये किलो पहुंची प्याज
विज्ञापन
मंडी में बोरो में भरी रखी प्याज। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह दिन में 25 रुपये से 60 रुपये किलो पहुंची प्याज
हापुड़। टमाटर के बाद अब प्याज के दाम भी बढ़ गए हैं। बाजार में पिछले पंद्रह दिनों में प्याज के भाव 25 से 60 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। इस महंगाई से जनता के भी आंसू निकल रहे हैं। उत्पादन में कमी के चलते बाजार में प्याज की आवक भी साठ प्रतिशत तक घट गई है, ऐसे में बाजार में प्याज के दामों में और तेजी आने की पूरी उम्मीद है।
क्षेत्र में टमाटर के दामों में पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी आई है। रोज टमाटर के दाम बढ़ रहे हैं, शुक्रवार को बाजार में देशी टमाटर 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक बिका। टमाटर के लाल होने के बाद प्याज भी इसी राह पर चल रही है। पंद्रह दिनों के अंदर ही प्याज के दामों में 35 रुपये प्रति किलो का उछाल है। बाजार में शुक्रवार को प्याज 60 रुपये प्रति किलो बिकी
उत्पादन में कमी से बढ़े दाम
हापुड़ फल सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रिजेश त्यागी ने बताया कि प्याज के उत्पादन में कमी के कारण मंडी में इसकी आवक साठ प्रतिशत तक घट गई है। आढ़तियों के अनुसार प्याज की फसल अब समाप्त हो चुकी है और स्टॉक में रखी गई प्याज बाजार में आ रही है। मंडी में अधिकतर प्याज मध्यप्रदेश के इंदौर से आती है। माल भाड़ा बढ़ने और उत्पादन में कमी के कारण दाम बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में प्याज के दामों में और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पिछले साल सौ रुपये किलो बिकी थी प्याज -
इन दिनों में पुरानी फसल खत्म हो जाती है और नई फसल आने में एक से डेढ़ महीना लग जाता है, ऐेसे में प्याज की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी होती है। पिछले साल इन्हीं दिनों में प्याज के दाम सौ रुपये प्रति किलो से भी ऊपर पहुंच गए थे। इस दौरान प्याज के दामों को लेकर जहां मारामारी मची, वहीं इस पर राजनीति भी काफी हुई। इस मामले में जिला प्रशासन को कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती करनी पड़ी तथा सरकारी केद्रों पर भी प्याज की बिक्री हुई थी।
ऐसे बढ़े प्याज के दाम-
दिनांक दाम
01 अक्तूबर 25
05 अक्तूबर 30
10 अक्तूबर 35
15 अक्तूबर 60