{"_id":"6168749602d8971e206009ac","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd227724866","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रोड पर आज दो बजे से रूट डायवर्जन, संभलकर निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली रोड पर आज दो बजे से रूट डायवर्जन, संभलकर निकलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर आज दो बजे से रूट डायवर्जन, संभलकर निकलें
हापुड़। दशहरा पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे इसके लिए पुलिस ने ठोस योजना बनाई है। मेले में शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लेंगे। जिसे देखते हुए नगर में चार स्थानों पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। दिल्ली रोड पर दोपहर दो बजे के बाद वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। हालांकि भीड़ को देखकर डायवर्जन के समय में बदलाव किया जा सकता है।
विजयदशमी का त्योहार शहर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। रामलीला मैदान में राम रावण युद्ध और पुतलों का दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में शहर और देहात के लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा खास व्यवस्था की जाती है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस चार स्थानों पर रूट डायवर्जन होगा और बैरियर लगाए जाएंगे। शहर के चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दिल्ली रोड पर दोपहर से ही वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा।
यहां से होगा रूट डायवर्जन-
- दोपहर दो बजे से निजामपुर से मेरठ रोड तिराहा पर आने वाले वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। बाईपास से ततारपुर होते हुए मेरठ की तरफ ट्रैफिक निकाला जाएगा।
विज्ञापन
- गढ़ रोड पर ततारपुर बाईपास से शाम चार बजे के बाद भारी वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। अन्य वाहनों को तहसील चौपला, बुलंदशहर रोड होते हुए दिल्ली की तरफ या बुलंदशहर की तरफ निकाला जाएगा।
- बुलंदशहर रोड से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को बाईपास से निजामपुर होकर निकाला जाएगा।
- मेरठ की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को शाम चार बजे से हापुड़-मेरठ बाईपास से निकाला जाएगा। बस, दो और चार पहिया वाहनों को तहसील चौपला तक जाने दिया जाएगा।
यहां बनेंगे पार्किंग स्थल
मेला देखने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली, बुग्गी व अन्य वाहनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए वाहन खड़े करने के लिए गढ़ रोड पर नगर पालिका के बाहर, दिल्ली रोड पर एसएसवी कॉलेज के बाहर, बुलंदशहर रोड पर जैन कन्या कॉलेज के बाहर, मेरठ रोड पर श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज के बाहर चार स्थानों पर पार्किंग स्टैंड बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को वाहनों को इन्हीं स्थानों पर खड़ा करना होगा।