फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मकान की पुताई कर रहे मजदूर की नीचे गिरकर मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मकान की पुताई कर रहे मजदूर की नीचे गिरकर मौत
विज्ञापन

हापुड़। गांव अच्छेजा में दो मंजिल मकान की पुताई कर रहे मजदूर उबारपुर निवासी फुरकान (25) की नीचे गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

हाफिजपुर क्षेत्र के गांव उबारपुर निवासी फुरकान कई साल से रंगाई-पुताई का काम करता था। कुछ दिन से वह अपने साथी मजदूरों के साथ गांव अच्छेजा निवासी एक व्यक्ति के घर पर काम कर रहा था। रविवार दोपहर वह दो मंजिल पर रस्सी के सहारे लटकर वह पुताई कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। साथी मजदूर और मकान मालिक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ने बताया कि उसके तीन पुत्रों में फुरकान सबसे छोटा था। उसके दो पुत्र गुलफाम व इरफान भी मजदूरी करते हैं। फुरकान का निकाह नहीं हुआ था। सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। शाम को शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed