फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

66.28 करोड़ से बुझेगी जिले के 21 गांवों की प्यास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
hapur news
पानी की टंकी। संवाद - फोटो : HAPUR
66.28 करोड़ से बुझेगी जिले के 21 गांवों की प्यास
विज्ञापन

हापुड़। जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत जिले के 21 और गांवों में ओवर हेड टैंक का निर्माण किया जाएगा। जल निगम ने 66.28 करोड़ रुपये का बजट बनाकर शासन को भेजा है। डीएम ने हाल ही में इसकी संस्तुति दी है। अगले दो माह में इन गांवों में काम शुरू होने की उम्मीद है।
जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत पाइप पेयजल योजना के लिए कार्य चल रहा है। जिले में करीब तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2024 तक काम पूरा करना है। योजना के तहत जल निगम ने जिले के 67 गांवों का चयन किया है। हाल ही में 44 गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने को मंजूरी मिल गई। इसके लिए 120 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया था। अब जिले के 21 गांवों में और ओवर हैड बनाने की योजना है। इसके लिए 66.28 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। बड़ी बात है कि इन गांवों में ओवर हैड टैंकों के निर्माण के साथ सौर ऊर्जा पैनल लगाया जाएगा। इन ओवर हैड टैंकों को बिजली की आवश्यकता नहीं होगी। इसके प्रस्ताव को डीएम की संस्तुति के बाद शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकतर गांव हापुड़ ब्लॉक के
प्रस्ताव में इस बार अधिकतर गांव हापुड़ ब्लॉक के शामिल किए गए हैं। हापुड़ ब्लॉक के 19 गांवों को प्रस्ताव में शामिल किया गया है, जबकि गढ़ और धौलाना ब्लॉक के एक-एक गांव को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लगातार उठ रही थी ओवर हैड टैंक बनाए जाने की मांग
काली नदी और कुछ बड़ों नालों के कारण जिले के अधिकतर गांवों में ओवर हैड टैंक बनाए जाने की डिमांड है। इन गांवों में लोग दूषित भूगर्भीय जल के कारण बीमार हैं। जिन गांवों में ओवर हैड टैंक निर्माण बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें करीब दस गांवों में हालात खराब हैं। ऐसे में इन गांवों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
इन गांवों में होगा निर्माण
हापुड़ ब्लॉक -रामपुर, छज्जूपुर, इम्टौरी, सादिकपुर, अहमदपुर अकड़ौली, सुल्तानपुर मंसूरपुर, उदयपुर हाजीपुर, मुर्शदपुर, बनखंडा, अयादनगर उत्तरी व दक्षिणी, चचौई सिरोंधन, शाहमहिउद्दीनपुर, श्यामनगर, हाफिजपुर उबारपुर, हबिसपुर बिगास व जैनुद्दीनपुर, हरोड़ा, मुरादपुर निजामसर, टिगरी, हरनाथपुर कोटा

धौलाना ब्लॉक -आजमपुर
गढ़ ब्लॉक-भदस्याना
------
सभी गांवों में सोलर पंप संचालित ओवर हैड टैंक बनाए जाएंगे। शासन को प्रस्ताव भेजने के बाद अगले दो माह में कार्य शुरू होने की उम्मीद है। -विनय रावत, अधिशासी अभियंता जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed