फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

स्कूल बस से स्कूटी में टक्कर लगने से किशोर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मृतक युवक सारिक का फाइल - फोटो : HAPUR
स्कूल बस से स्कूटी में टक्कर लगने से किशोर की मौत
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित दीवान इंटर कॉलेज के पास शनिवार दोपहर स्कूल बस ने स्कूटी सवार किशोर को कुचल दिया। इसमें पुराना बाजार निवासी शारिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना के बाद सहमी हुई छात्राओं ने खुद को बस में ही बंद कर लिया।
पुराना बाजार निवासी मुशीर ने बताया कि शनिवार दोपहर उसका सगा भाई शारिक (12) पुत्र फिरोज चचेरे भाई समीर के साथ स्कूटी से मेरठ रोड स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेने गया था। पेट्रोल लेने के बाद दोनों लौट रहे थे। स्कूटी समीर चला रहा था और शारिक पीछे बैठा था। मेरठ रोड स्थित दीवान इंटर कॉलेज के पास एक निजी स्कूल बस की टक्कर स्कूटी में लगी, जिससे समीर और शारिक सड़क पर गिर गए। बस ने शारिक के सिर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि समीर को मामूली चोट आई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। उसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यातायात को सुचारु कराया। शारिक आठ भाईयों में छठे नंबर का था। स्कूटी को चलाने वाला किशोर भी नाबालिग बताया जा रहा है। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में मची चीखपुकार -
जिस बस से हादसा हुआ, उसमें एक स्कूल की छात्राएं सवार थीं। दुर्घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। इसके बाद बस में चीख पुकार मच गई। छात्राओं ने स्कूल बस में खुद को लॉक कर लिया। लोगों के कहने के बाद भी बस का गेट नहीं खोला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह छात्राओं को सुरक्षा का आश्वासन देकर बाहर निकाला और दूसरी बस से घर भेजा।

हापुड़ कोतवाली में विलाप करते मृतक युवक के परिजन।  संवाद

हापुड़ कोतवाली में विलाप करते मृतक युवक के परिजन। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed