फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अंडरपास में जलभराव पर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
अंडरपास में जलभराव पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। गांव रघुनाथपुर के पास मुख्य मार्ग पर रेलवे की ओर से बनाए गए अंडरपास में जल निकासी की व्यवस्था न होने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अंडरपास में पानी की निकासी न होना बड़ी समस्या है। 15 दिन पहले बारिश हुई थी, जिसका पानी आज तक भी नहीं निकल सका है। मुख्य रास्ता होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्रों को पानी के बीच से होकर जाना पड़ता है। रात के समय आने जाने में काफी परेशानी होती है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को भाकियू भानु के पिलखुवा नगर अध्यक्ष सुनील तोमर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का स्थायी हल नहीं निकाला गया तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन में सुनील तोमर, विक्की कसाना, बिल्लू ठेकेदार, लोकेश शर्मा, देवेंद्र, टुक्की ठेकेदार, रीना, सरिता, मीनू शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed