फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बाबूगढ़ क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप, 50 स्थानों पर मिला लार्वा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बाबूगढ़ क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप, 50 स्थानों पर मिला लार्वा
विज्ञापन

हापुड़। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक 42 मरीजों में पुष्टि हो चुकी है जो पिछले साल के आंकड़ों से ज्यादा है। इन मरीजों में सबसे ज्यादा मरीज बाबूगढ़ क्षेत्र से है, अब तक इस क्षेत्र में 19 मरीज मिल चुके हैं। जबकि 50 से अधिक जगह पर लार्वा मिला है। नगर के एक सपा नेता में भी डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
निजी प्रयोगशालाओं में इन दिनों रोजाना 30 से अधिक लोग डेंगू की जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जिनमें अधिकांश संदिग्ध निकल रहे हैं। शासन के आदेश पर निजी लैब संचालक प्रत्येक मरीज के संदिग्ध सैंपल को स्वास्थ्य विभाग भेजते हैं। अब तक 42 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में सबसे अधिक लार्वा मिला-
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बिगास में 30 वहीं नगर क्षेत्र में 20 स्थानों पर लार्वा मिला। जबकि इस गांव के 9 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा सिंभावली में 12, गढ़ में 15, धौलाना में 9, हापुड़ में 17 स्थानों पर मंगलवार को लार्वा खोजकर, नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल, टायफॉयड के बढ़े मरीज
वायरल और टायफॉयड का प्रकोप जिले में तेजी से फैल रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में प्रतिदिन 60 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें पांच से सात में टायफॉयड की पुष्टि हो रही है।

मरीजों को मिल रहा बेहतर उपचार
अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed