फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शहर में चार घंटे जाम रही सड़कें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शहर में चार घंटे जाम रही सड़कें
विज्ञापन

हापुड़। राजनीतिक पार्टियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हापुड़ शहर चार घंटे तक जाम से जूझता रहा। तहसील चौपले पर जाम के कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी से भी लोग बेहाल रहे।
सोमवार को दोपहर 11 बजे सपा कार्यकर्ता दो गुटों के रूप में तहसील चौपले पर पहुंचे। पहले गुट ने तहसील गेट के बाहर धरना दिया। इस दौरान यातायात रुक रुककर चलता रहा। लेकिन दूसरा गुट सड़क पर बैठ गया और जाम लगा दिया। काफी देर तक हंगामे और नारेबाजी के चलते वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस ने जैसे-तैसे इन्हें हटाया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर कब्जा जमा लिया। कुल मिलाकर 11 बजे से करीब तीन बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। जिसके कारण सड़कों पर भीषण जाम लग गया। गढ़ रोड पर अतरपुरा चौपला तक और दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड तक वाहनों की कतार लगी रही। इस दौरान स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बच्चों को खासी परेशानी हुई। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। बसों और दूसरे वाहनों में सवार यात्री पैदल ही जाम को पार करते नजर आए।
विज्ञापन

रूट कर दिया था डायवर्ट
राजनीतिक दलों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया था। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को शहर के बाहर ही रोक दिया। ततारपुर बाइपास, मेरठ रोड किठौर रोड के अलावा बुलंदशहर कट पर वाहनों को रोककर उन्हें दूसरे मार्गों से निकाला गया। यही कारण रहा कि जाम खुलने के बाद जल्दी ही व्यवस्था सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरनास्थल पर ही हो प्रदर्शन
किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन के दौरान धरना प्रदर्शन केवल धरना स्थल पर ही होना चाहिए। इसके लिए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। कोई भी राजनीतिक दल हो, उसे इस बात का ध्यान रखना चाहिए।-शिवम गुप्ता, व्यापारी।

लोगों को झेलनी पड़ी खासी परेशानी-
सोमवार को जाम के दौरान मुझे खासी परेशानी झेलनी पड़ी। पढ़ाई के लिए दोस्त के घर जा रहा था, लेकिन आधा समय जाम में फंसकर ही निकल गया। राजनीतिक पार्टियां भी इसका ध्यान रखें।-मोहम्मद जकी, छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed