फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किशोरी से दुष्कर्म में दोषी को 20 साल का कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
hapur news
किशोरी से दुष्कर्म में दोषी को 20 साल का कारावास
विज्ञापन

हापुड़। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ने तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। एक दोषी को 20 वर्ष सश्रम कारावास व 47 हजार रुपये अर्थदंड जबकि दो दोषियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास व सात-सात हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो हरेंद्र त्यागी ने बताया कि एक जून 2013 को थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर दी थी कि एक जून 2013 को उसकी 15 वर्षीय पुत्री सहेली से मिलने के लिए जा रही थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। तलाश के दौरान पता चला कि देहात क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर निवासी मंजू ने पुत्री का अपहरण कर लिया है। मंजू रुपयों के लालच में लड़कियां बेचने का काम करती है। पुलिस ने मंजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदू नंगला निवासी कैलाश उर्फ बिल्लू उसके साले बबली व मंजू ने किशोरी का अपहरण किया था। कैलाश ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद कैलाश व बबली का नाम मुकदमे में शामिल कर संबंधित धाराएं बढ़ाईं। जांच के बाद पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमे पर संज्ञान लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो श्वेता दीक्षित ने सुनवाई शुरू की थी। बुधवार को न्यायाधीश ने कैलाश को धारा 363, 366, 376(3), पॉक्सो अधिनियम धारा 3/4(2) के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास व 47 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जबकि मंजू व बबली को धारा 363 व 366 के तहत दोषी करार देते हुए पांच साल का कारावास व सात-सात हजार का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की 80 प्रतिशत धनराशि किशोरी के माता-पिता को देनी होगी। इसके अलावा पीड़िता के पुर्नवास के लिए एक लाख रुपये की धनराशि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed