फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

विवाहिता की हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
विवाहिता की हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

धौलाना। धौलाना निवासी एक विवाहिता की दिल्ली स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को विवाहिता का शव कस्बा धौलाना में पहुंचा। गमगीन माहौल में शव को सुपर्दे खाक कर दिया।

कस्बा धौलाना की चौधरी मोहल्ला निवासी सगीर अहमद ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री गुलपशां का दो साल पहले दिल्ली के अशोक नगर निवासी अर्श पुत्र इदरीश के साथ अपनी बेटी का निकाह किया था। कुछ दिन बाद ही उनकी बेटी ने बताया कि उसके पति के किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। विरोध करने पर उनकी बेटी के पति ने मायके से रुपये लाने का दबाव बनाते हुए उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुरालियों ने 25 सितंबर की देर रात उनकी बेटी को फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही वह दिल्ली स्थित अशोक नगर पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दिल्ली के थाना ज्योति नगर में दर्ज कराई। मृतका के पिता सगीर अहमद ने बताया कि इस मामले में पति अर्श, ससुर इदरीश, सास समीना, देवर आकिब, ननद सबीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed