{"_id":"614236178ebc3ece470ea0af","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd225959731","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में उतरे सपाई, तहसील चौपला पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में उतरे सपाई, तहसील चौपला पर लगा जाम
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में हंगामा करते सपाई।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के विरोध में उतरे सपाई, तहसील चौपला पर लगा जाम
हापुड़। बढ़ती महंगाई के विरोध में बुधवार को सपाइयों ने पदयात्रा निकाली। सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर तहसील चौपला पर धरना प्रदर्शन किया। इससे वहां जाम भी लग गया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर महंगाई से आम जनता को राहत दिलाने की मांग की।
एसएसवी इंटर कॉलेज से पूर्व मंत्री मदन चौहान ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि अपराध का ग्राफ सूबे में तेजी से बढ़ रहा है। बहन, बेटियां घरों से निकलने में असुरक्षा महसूस कर रही हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग काफी परेशान है।
सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष संजय गहलौत ने कहा कि भाजपा की सरकार में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। युवा बेरोजगार भटक रहे हैं। ऐसे में सरकार लगातार गैस, डीजल, पेट्रोल व अन्य खाद्य सामग्री पर महंगाई बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे में लोगों को अपने घर खर्च चलाने भी मुश्किल हो रहे हैं। किसानों की स्थिति काफी बदतर है। फसलों का मुनासिब दाम किसानों को दिलाया नहीं जा रहा। ऐसे में उनके ऊपर तीन कृषि कानूनों को थोपने का प्रयास सरकार कर रही है। यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा कर रही है। सरकार को तुरंत डीजल, पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाकर जनता को राहत दिलानी चाहिए।
पदयात्रा एसएसवी इंटर कॉलेज से निकलकर तहसील चौपला तक निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने तहसील चौपला पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। ऐसे में वहां जाम की स्थिति बन गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने किसी तरह कार्यकर्ताओं को वहां से उठाया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द राहत दिलाने की मांग उठाई गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में कुंवरपाल यादव, सुल्तान खान, रविंद्र यादव, गौरव गोयल, संजय गर्ग, श्याम सुंदर भुर्जी, मोहसीन, सलमानी, साबिर कस्सार, परवेज आलम, अनिकेत यादव, माधव शर्मा, सनी त्यागी, आमीर मीर आदि मौजूद रहे।