फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वृद्धा से दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष का कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
वृद्धा से दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष का कारावास
विज्ञापन

हापुड़। वृद्धा से दुष्कर्म के आरोपी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एफटीसी (फास्ट ट्रैक कोर्ट) प्रथम राखी चौहान ने दोषी माना। दोषी को दस वर्ष सश्रम कारावास व 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी मुकेश त्यागी ने बताया कि थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने 19 अगस्त 2017 को देहात थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि उसकी बुजुर्ग मां अपने खेत पर जा रही थी। इसी दौरान जनपद मेरठ के थाना किठौर के गांव ललियाना निवासी आजाद ने उसकी मां के साथ दुष्कर्म किया था। इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई थीं। आसपास के लोगों को निकट आता देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भिजवाने की कार्रवाई की थी। पुलिस ने मामले में जांच के बाद न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी।
अब अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व एफटीसी प्रथम राखी चौहान ने दोनों पक्षों की दलील सुनने और गवाही प्रक्रिया पूरी कराई। सभी अहम बिंदुओं पर विचार करने के बाद मामले में आजाद को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधीश ने दोषी को दस साल सश्रम कारावास व 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड में से 50 प्रतिशत धनराशि पीड़िता को देने और अर्थदंड अदा नहीं करने पर दोषी को एक वर्ष अतिरिक्त सश्रम कारावास के भी आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed