फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

18 नालों की मजबूती पर खर्च होंगे 50 करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
18 नालों की मजबूती पर खर्च होंगे 50 करोड़
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारियों ने शहर के छोटे-बड़े 18 नालों को आरसीसी से बनवाने की कवायद शुरू कर दी है। सिकंदर गेट और तहसील के आसपास बने इन नालों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। इन नालों की मजबूती पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन नालों के बनने से करीब 25 मोहल्लों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
हापुड़ गाजियाबाद जनपद की तहसील हुआ करती थी। 2011 में हापुड़ को जिला बनाया गया था। यहां सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। बारिश में गली मोहल्ले व सड़कें पानी से लबालब हो जाते हैं। शहरवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद हापुड़ के अधिकारी जल निकासी की व्यवस्था को दूर करने पर जोर दे रहे हैं। अब हापुड़ नगर पालिका की ओर से तहसील चौपला, बुलंदशहर रोड, सिकंदर गेट, दिल्ली रोड, मेरठ रोड पर सहित 18 नालों के चौड़ीकरण के साथ उन्हें आरसीसी का बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

इन नालों का होगा निर्माण
-तहसील कोतवाली के बाहर का नाला
-दिल्ली रोड पेट्रोल पंप से अपना घर कॉलोनी तक
-खान अस्पताल के सामने से लेकर तहसील तक
-सिकंदर गेट का नाला
-मेरठ रोड पर पुलिसलाइन के सामने
-गढ़ रोड पर नाला निर्माण
जल निगम सीएनडीएस भी करा सकती है नाला निर्माण
नगर पालिका हापुड़ की ओर से सभी नालों की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई है। अब पालिका अफसरों को इंतजार है कि निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाती है। पालिका अधिकारियों की मानें तो नगर पालिका के अलावा जल निगम सीएनडीएस से भी निर्माण कार्य कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मोहल्लों में नहीं होगा जलभराव
हापुड़ शहर में छोटे-बड़े नालों के मजबूत होने से कई मोहल्लों को जलभराव व गंदगी से राहत मिलेगी। इनमें बुलंदशहर रोड के राजीव विहार, टीचर्स कॉलोनी, जैन कॉलोनी, कोठीगेट, पीरबहाउद्दीन, रघुवीर गंज, सूर्या विहार, शम्भूपुरा, न्यू राजेंद्र नगर, अपना घर कॉलेानी, अर्जुन नगर सहित सिकंदर गेट मोहल्ला शामिल है।

कोट्स
नगर पालिका परिषद हापुड़ के ईओ एसके गौतम का कहना है कि 18 नालों को मजबूत करने के लिए करीब 50 करोड़ की डीपीआर बनाकर शासन को भिजवाई जा रही है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद ही कार्य चालू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed