{"_id":"613cf8608ebc3e61cf7e2266","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2257329159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी में पार्टनर बनाने के नाम पर चालीस लाख रुपए हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी में पार्टनर बनाने के नाम पर चालीस लाख रुपए हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी में पार्टनर बनाने के नाम पर चालीस लाख हड़पे
धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी के फैक्टरी मालिक ने गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति को साझीदार बनाने का झांसा देकर चालीस लाख रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी सामने आने पर पीड़ित ने रुपये लौटाने की मांग की तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गाजियाबाद निवासी व्यक्ति ने बताया कि वर्ष 2019 में औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्टरी में कंपनी के संचालक विनय यादव पुत्र रामराज यादव और उसकी पार्टनर मीरा दूबे के कहने पर अपनी पत्नी के नाम पर 50 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 40 लाख रुपये दिए। सभी दस्तावेजों में अपनी भागीदारी भी दर्ज करा ली। पीड़ित ने बताया कि विनय यादव ने जो दस्तावेज यूपीएसआईडीसी में जमा किए उसमें मीरा दूबे का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लगाया। जबकि पार्टनरशिप डीड पर मीरा दूबे के हस्ताक्षर थे । जिस कारण मूल दस्तावेज यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों द्वारा विनय यादव को वापस कर दिया गए। आरोप है कि विनय यादव ने धोखाधड़ी से कंपनी को मीरा दूबे के नाम कर दिया। इसका पता लगने पर पीड़ित और उनकी पत्नी कंपनी में पहुंचे। जहां आरोपियों ने दंपती के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों द्वारा पीड़ित की पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। पीड़ित दंपती ने पुलिस चौकी में तहरीर दी। 24 फरवरी 2019 को पीड़ित दंपती चौकी में बातचीत करने पहुंचे। आरोप है कि चौकी के बाहर भी आरोपितों ने दंपती के साथ मारपीट की। पुलिस में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि लगभग ढाई साल से वह कार्रवाई के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के यहां चक्कर लगाता रहा। कार्रवाई न होने पर अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत की। जिसके बाद अब जाकर धौलाना थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने वर्ष 2020 में गाजियाबाद के लालकुआं क्षेत्र में जानलेवा हमला किया था। एसएसपी के आदेश पर मेडिकल भी हुआ लेकिन आज तक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
धौला थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर विनय यादव, मीरा दूबे उनके पति रमाकांत दूबे, पुत्र ऋषभ दूबे और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।