{"_id":"61350f6d8ebc3ec7777a33bf","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2253802160","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 गांवों को राहत, चार बिजलीघरों की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 गांवों को राहत, चार बिजलीघरों की बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन

हापुड़। जिले में जल्दी ही लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगी। बाबूगढ़ क्षेत्र से बिजली निगम ने रीवेम प्रोग्राम की शुरूआत कर दी है। इस प्रोग्राम के तहत बिजलीघरों में कैपिसिटी बैंक लगाया जा रहा है। बाबूगढ़ के चार बिजलीघरों में कार्य चल रहा है। जिससे क्षेत्र के करीब 55 गांवों के लोगों की बिजली समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। इसका लक्ष्य मार्च 2022 रखा गया है। जबकि तीन नए बिजलीघर भी प्रस्तावित हैं।
हापुड़ डिवीजन में घरेलू, कॉमर्शियल और नलकूप के 94 हजार उपभोक्ता हैं, जो प्रति माह के हिसाब से 60 मिलियन यूनिट एनर्जी का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी ट्रिपिंग, लाइन लॉस और लोड बढ़ने की वजह से फॉल्ट की समस्या आती रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए निगम ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। निगम ने इसके लिए रीवेम प्रोग्राम की शुरूआत की है। रीवेम प्रोग्राम के तहत बाबूगढ़ क्षेत्र में चार बिजलीघरों उपैड़ा, काकौड़ी, गोहरा और बहादुरगढ़ में कैपिसिटर बैंक लगाने का काम किया जा रहा है। उपैड़ा बिजलीघर पर कार्य शुरू हो चुका है। उपखंड अधिकारी प्रभव हरित ने बताया कि मार्च 2022 तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा गांवों की दूसरी समस्याओं को देखते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमताएं भी बढ़ाई जाएंगी।
तीन नए बिजलीघरों का निर्माण भी प्रस्तावित
पावर कारपोरेशन जल्दी ही तीन नए बिजलीघरों का निर्माण करेगा। दिल्ली रोड, बाबूगढ़ छावनी और मोदीनगर रोड पर नए बिजलीघर बनाए जाएंगे। इससे नगर के साथ देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत मिलेगी। जबकि जिले में 11 बिजलीघरों की 5 से 10 एमबी क्षमता वृद्धि होगी। इसके अलावा हापुड़ में 15 नए फीडर प्रस्तावित किए जाएंगे। जबकि 100, 250, 400 और 63 केबी वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि होगी। जिन ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि नहीं हो सकती, उस स्थान पर निगम नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम करेगा। इसके अलावा इस योजना के तहत कंडेक्टर और रिप्लेसमेंट के कार्य भी प्रस्तावित रहेंगे। इसके लिए विभाग द्वारा डीपीआर बनाई जा रही है।
विज्ञापन
जिले के बिजली निगम टाउन हॉल, रामपुर रोड, पटना मुरादपुर, स्वर्ग आश्रम रोड, प्रीत बिहार, आनंद बिहार, जसरूपनगर, धीरखेड़ा, कैली, अतराड़ा आदि बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि के लिए एमडी ऑफिस को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। - मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता, हापुड़