फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वन विभाग ने पकड़ा लकड़ी से भरा ट्रक, व्यापारियों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
वन विभाग ने पकड़ा लकड़ी से भरा ट्रक, व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। सहारनपुर से आम की लकड़ियां लेकर हापुड़ आ रहे ट्रक को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। इसपर मैनुअल अभिवहन पास लगा हुआ था, जबकि शासन से ऑनलाइन पास को ही मान्यता है। इसके विरोध में लकड़ी व्यापारियों ने आवास विकास स्थित वन विभाग के कार्यालय पर हंगामा किया और डीएफओ की गाड़ी को रोककर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस कर्मी पर अभद्रता का आरोप भी लगाया। व्यापारियों ने करीब एक घंटे तक नारेबाजी और हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ में आरा मशीन संचालक ब्रह्म सिंह ने सहारनपुर से लकड़ी मंगाई थी। व्यापारी का कहना है कि सहारनपुर में मैनुअल अभिवहन पास ही बनाकर दिया जाता है। जिसकी जांच अधिकारी कर सकते हैं। सब कुछ ठीक होने के बावजूद वन विभाग की टीम ने लकड़ी लेकर आ रहे वाहन को जबरन रोक लिया।
विज्ञापन

घंटों के इंतजार के बाद भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। आए दिन वन विभाग के कर्मचारी हापुड़ में लकड़ी से भरे वाहनों से अवैध वसूली करते हैं। इसी मंशा से उनके वाहन को भी पकड़ लिया। इसके विरोध में लकड़ी व्यापारियों ने वन विभाग के कार्यालय पर जोरदार हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक पुलिस कर्मी ने व्यापारियों को अपशब्द कह दिए। इस पर बिफरे व्यापारियों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीएफओ की गाड़ी को रोक दिया। डीएफओ डीएम की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। व्यापारियों के विरोध के चलते उन्हें वापस अपने कार्यालय लौटना पड़ा। जहां करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा।
हंगामा करने वालों में ब्रह्म सिंह, अनिल कुमार, अशोक कुमार, विनोद सेठी, नितिन चौहान, शेखर, जगदीश, सचिन, राजीव, नवीन, चेतन आदि मौजूद रहे।
मैनुअल पास हो चुके हैं बंद
शासन से ऑनलाइन अभिवहन पास को ही मान्यता दी गई है। मैनुअल पास बंद हो चुके हैं। लेकिन पकड़ी गई गाड़ी पर मैनुअल पास ही लगा हुआ था, जो संदिग्ध था। इसकी जांच के लिए ही गाड़ी को पकड़ा गया है, जांच में यदि सब कुछ ठीक मिला तो गाड़ी छोड़ दी जाएगी। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - राजेश निगम, डीएफओ।

सहारनपुर में चलते हैं यही पास, सभी दस्तावेज मौजूद
सहारनपुर से उन्होंने जो लकड़ी मंगाई है, उनके समस्त दस्तावेज मौजूद हैं। वहां मैनुअल पास ही चलते हैं, जिसकी जांच की जा सकती है। बिन वजह वन विभाग के अधिकारी परेशान करते हैं। इसका विरोध जारी रहेगा। - ब्रह्म सिंह, अध्यक्ष आरा मशीन लघु उद्योग संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed