फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष का कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष का कारावास
विज्ञापन

हापुड़। दुष्कर्म के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो प्रथम स्वेता दीक्षित ने आरोपी को दोषी मानते हुए दस वर्ष सश्रम कारावास दिया गया। दोषी पर एक लाख का अर्थदंड लगाया।
विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो हरेंद्र त्यागी ने बताया कि 15 मार्च 2014 को थाना सिंभावली में जनपद अमरोहा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी थी। पीड़ित ने बताया था कि 15 मार्च 2014 को उसकी 16 वर्षीय वर्षीय पुत्री अपनी बड़ी बहन के साथ दवाई लेने के लिए थाना सिंभावली गन्ना मिल के पास एक चिकित्सक के पास जा रही थी।
विज्ञापन

डिबाई नहर पुल के पास पहुंचने पर जनपद अमरोहा के थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दोनों पुत्रियों को रोक लिया। दोनों आरोपियों ने नाबालिग पुत्री को कार में डाला और अपहरण कर ले गए थे। युवक ने पीड़ित की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाने की कार्रवाई की। मामले की जांच के बाद पुलिस ने मुनेंद्र के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट स्वेता दीक्षित ने दोनों पक्षों की दलील और गवाही प्रक्रिया पूरी कराई। अब न्यायाधीश ने आरोपी युवक को दोषी करार देते हुए दस वर्ष सश्रम कारावास दिया गया। दोषी पर विभिन्न धाराओं में एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड की 80 प्रतिशत धनराशि नाबालिग के परिजन और पीड़िता के पुर्नवास को एक लाख रुपये की प्रतिकर धनराशि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा देय के भी आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed