{"_id":"6127dfc58ebc3e79f825424e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd224794353","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: आज 27 हजार को टीका, कल दूसरे डोज वालों की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: आज 27 हजार को टीका, कल दूसरे डोज वालों की बारी
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़: आज 27 हजार को टीका, कल दूसरे डोज वालों की बारी
हापुड़। जिले में शुक्रवार को टीकाकरण का महाअभियान चलेगा। इसमें 27 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 6 क्लस्टर में जिले को बांटा गया है। सुबह 9 बजे से बूथों पर टीकाकरण शुरू होगा। वहीं, शनिवार को दूसरा डोज लगाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बृहस्पतिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 11 हजार लोगों को टीके लगाए।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। पांच जुलाई को पहली बार जिले में क्लस्टर एक्टिविटी हुई थी, हालांकि उस महीने वैक्सीन की किल्लत के चलते टीकाकरण गति नहीं पकड़ सका था। तीन अगस्त को महा अभियान चलाकर 21 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने हासिल किया था।
शासन से अब शुक्रवार को जिले में महाअभियान चलाकर एक ही दिन में 27 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जिले को सीएचसी व पीपीसी के अनुसार 6 क्लस्टर में बांटा गया है। टीमों को निर्देशित कर, वैक्सीन कोल्डचैन में भेज दी गई है। इन बूथों पर 22500 लोगों को कोविशील्ड और 4500 लोगों को कोवैक्सीन के डोज लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी : जिले में गांव, शहर के मोहल्लों में बूथ लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। ऐसे में लोग बूथों पर पहुंचकर टीकाकरण अवश्य करा लें। शुक्रवार को महाअभियान चलाकर 27 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें लोग अपना सहयोग अवश्य दें।