फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

इंटर कॉलेज के क्लर्क के घर लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
hapur news
इंटर कॉलेज के क्लर्क के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर रोड चौपला निवासी इंटर कॉलेज के क्लर्क के घर से चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। परिवार के लोग रक्षाबंधक पर पैतृक गांव गया हुआ था। मंगलवार देर शाम जब वह घर लौटा तो उसे चोरी का पता लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा के गांव फलैदा निवासी गौरव शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ कुचेसर रोड चौपला पर रहते हैं। 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाने गौरव शर्मा अपनी पत्नी प्राची शर्मा, पुत्री राशि और पुत्र यश के साथ अपने पैतृक गांव गए थे। जाने से पहले सभी दरवाजों पर ताले लगाए गए थे। मंगलवार देर रात को वह घर लौटे तो मकान का ताला टूटा पड़ा था।
विज्ञापन

घर के अंदर पूरा सामान तितर-बितर था। पीड़ित ने बताया कि चोर मकान से 22 हजार रुपये की नकदी, दो अंगूठी, एक टीका, एक नथ, दो लौंग, एक जोड़ी झाले, दो जोड़ी कुंडल, पैंडिल, सोने का सेट, मंगलसूत्र, छह सोने की चूड़ी सहित करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन कर मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। चोरी के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना था कि जिस स्थान पर चोरी हुई है, वहां पर लोगों का काफी आवागमन रहता है। लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं। बाबूगढ़ थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed