{"_id":"612538038ebc3e31e47f3717","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd224669143","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण के मेले में सस्ते घर और प्लॉट के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण के मेले में सस्ते घर और प्लॉट के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
आनंद विहार में लगे प्रॉपर्टी मेले में जानकारी करते लोग।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण के मेले में सस्ते घर और प्लॉट के लिए उमड़ी भीड़
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार एच ब्लॉक में तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो की शुरूआत हुई। जिसमें आवासीय व अनावासीय भवनों की लोगों को जानकारी दी गई। इसका शुभारंभ प्राधिकरण उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा द्वारा किया गया।
वीसी अर्चना वर्मा ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देशानुसार प्रॉपर्टी एक्सपो में प्राधिकरण की विकसित आनंद विहार, प्रीत विहार, टेक्सटाईल सेंटर योजना व ट्रांसपोर्ट नगर योजना में रिक्त भवन व भूखंडों का पंजीकरण व नीलामी की जानकारी दी गई। इन भवनों व भूखंडों पर लोन लेने के लिए विभिन्न बैंकों केस्टॉल के साथ ऑनलाइन मानचित्र की स्वीकृति की सहायता व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के स्टॉल लगाए गए। प्राधिकरण सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को एक्सपो में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के गठन व जागरूकता के साथ मिशन शक्ति द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी व विक्रय किया जा रहा है। इस दौरान प्राधिकरण के ओएसडी दिनेश कुमार, अधीक्षण अभियंता देवेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता पीके शर्मा, निरंकार सिंह तोमर, अवर अभियंता अंगद सिंह, अमित कुमार, विक्रम सिंह मौजूद रहे।
पर्यावरण संरक्षण पर हुई गोष्ठी
पर्यावरण व जल संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें इंडियन वाटर रिर्सोसेज सोसायटी मेरठ के चार्टर इंजीनियर पीडी शर्मा ने जल के महत्व को बताते हुए जल संरक्षण का आह्वान किया। एक्सपो में 24 मीडिया समूह ने कठपुतली नृत्य का मंचन करते हुए पर्यावरण व जल संरक्षण की अपील की।