फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मलेरिया के मिले 10 मरीज, 31 सैंपल जांच को भेजे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मलेरिया के मिले 10 मरीज, 31 सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन

हापुड़। जिले में दिमागी बुखार के बाद अब मलेरिया ने भी दस्तक दे दी है। खादर क्षेत्र के 10 मरीजों में अब तक मलेरिया की पुष्टि हुई है। विभागीय टीमों ने 120 टीमें गठित कर 31 लोगों के सैंपल एकत्र किए हैं। अगस्त और सितंबर में इस बीमारी का तेजी से प्रकोप फैलता है। स्वास्थ्य विभाग ने अब विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं।
डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और स्वाइन फ्लू का कहर अगस्त और सितंबर महीने में सबसे ज्यादा रहता है। गत वर्ष कोरोना महामारी में इन रोगों में कमी देखने को मिली। क्योंकि संक्रमण से बचाव को लेकर गांव, शहरों में काफी फॉगिंग कराई गई थी। लेकिन अब इन रोगों का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

गांव फगौता में बीते दिनों एक तीन साल की बच्ची में दिमागी बुखार की पुष्टि हुई थी। यह रोग पहली बार जिले में देखने को मिला, जो मच्छर से ही फैलता है। इसके साथ इसी परिवार के दो अन्य बच्चों में भी एंटीबॉडी मिली। वहीं अब गढ़ खादर क्षेत्र में 10 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। मरीजों के घर के आसपास रह रहे करीब 31 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। मच्छरजनित रोगों से निजात पाने को स्वास्थ्य विभाग ने 120 टीमों का गठन कर दिया है, जो लोगों को घर-घर जाकर रोगों से बचाव की जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ : जिले में मच्छरजनित रोगों का प्रकोप पिछले सालों के मुकाबले काफी कम है। इस बार भी बरसात के मौसम से पहले ही इन रोगों से निपटने की तैयारी शुरू कर दी थी। अब टीमें गठित की जा चुकी हैं, रोगों पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed