{"_id":"611800a18ebc3edf91063a8c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2241542105","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक यंत्रों पर किसानों को मिलेगी 50 प्रतिशत छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक यंत्रों पर किसानों को मिलेगी 50 प्रतिशत छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक यंत्रों पर किसानों को मिलेगी 50 प्रतिशत छूट
हापुड़। स्वतंत्रता दिवस पर कृषि विभाग ने जिले के किसानों को तोहफा दिया है। आधुनिक यंत्रों पर किसानों को 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के इच्छुक किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। 16 अगस्त से बुकिंग शुरू हो जाएगी। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर योजना का लाभ मिलेगा।
शासन ने किसानों के लिए यंत्रीकरण योजना शुरू की है। 16 अगस्त से किसान विभाग के वेबसाइट पर आवेदन करके यंत्र बुक करा सकते हैं। इस बार यंत्र बैंक खोलने वालों को भी योजना में शामिल किया गया है। ऐसे लोग समूह बनाकर कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित कर सकते हैं।
इन यंत्रों पर मिलेगा अनुदान-
कृषि विभाग द्वारा हैरो, कल्टीवेटर, मिनी राइस मिल, पावर टिलर, लेजर लैंड लेवलर, मल्टी क्रॉप थ्रेसर, पावर चैफ कटर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, डिस्क प्याऊ, आयल मिल विद् फिल्टर प्रेस, रोटावेटर, स्ट्रा रीपर, पैकिंग मशीन, थ्रेसिंग फ्लोर, स्माल गोडाउन, आलू खुदाई मशीन, डीजल पंपसेट, कस्टम हायरिंग सेंटर।
विज्ञापन
जमा करनी होगी जमानत राशि
* दस हजार तक के अनुदान वाले कृषि यंत्रों पर जमानत राशि की जरूरत नहीं होगी।
* दस हजार से लेकर एक लाख तक के अनुदान वाले यंत्रों पर 2500 रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी।
* एक लाख से अधिक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 5 हजार रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी।
इस तरह करें बुकिंग
* किसान सेवा योजना पोर्टल पर यंत्र पर अनुदान हेतु टोकन निकालें, लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन प्री बुकिंग/टोकन जनरेट किया जा सकेगा।
* टोकन जनरेट करने के बाद प्राप्त चालान के माध्यम से निर्धारित समय के अंतर्गत नजदीकी यूनियन बैंक के किसी भी शाखा में निर्धारित जमानत धनराशि जमा करनी होगी।
* चालान रसीद पोर्ट पर अपलोड नहीं किया जाना है, बल्कि यंत्र क्रय करने के बाद पोर्टल पर बिल अपलोड करना होगा।
योजना शुरू, 16 से करें आवेदन
जिले में यंत्रीकरण की योजना लागू हो गई है, किसान सोमवार से आवेदन कर यंत्रों की बुकिंग करा सकते हैं। प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर ही यंत्रों का लाभ दिया जाएगा।--वीबी द्विवेदी, उप कृषि निदेशक।