{"_id":"6117fff88ebc3ee09228e566","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd224154066","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल 18750 को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल 18750 को लगेगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल 18750 को लगेगा टीका
हापुड़। जिले में सोमवार को टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 18750 डोज का आवंटन जिले को हुआ है। रविवार को बूथ प्लानिंग की जाएगी, शहर और गांवों में यह अभियान चलेगा। तीसरी लहर से पूर्व जिले की अधिकांश आबादी को टीके लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने रखा है।
कोरोना महामारी से निजात दिलाने को जिले में टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। पहले चरण में हेल्थलाइन, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन, तीसरी चरण में 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, चौथे चरण में 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोग, पांचवें चरण में 45 से ऊपर के समस्त लोग और छठे चरण में 18 साल से ऊपर के समस्त लोगों को इसमें शामिल किया गया था।
पांच जुलाई से जिले में क्लस्टर एक्टिविटी शुरू कराई गई थी। तीन अगस्त को महा अभियान चलाकर एक ही दिन में 21 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गए थे। अब शासन से सोमवार को फिर से जिले में टीकाकरण का महा अभियान चलाने का आदेश हुआ है। इसके लिए शासन से वैक्सीन का आवंटन भी हो चुका है, जो मेरठ से विभागीय अफसर मंगाएंगे।
विज्ञापन
इस अभियान को सफल बनाने के लिए बूथों की प्लानिंग रविवार को की जाएगी। गांव और शहर दोनों जगह बूथ बनाकर लोगों को टीके लगाए जाएंगे। ऐसे में लोग बिना रजिस्ट्रेशन कराकर ही टीका लगवा सकेंगे।
शनिवार को 1900 लोगों ने लगवाया दूसरा डोज-
जिले में शनिवार को दूसरा डोज लगाने के लिए अभियान चलाया गया। 17 बूथ बनाकर सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। इन बूथों पर कुल 1900 लोगों को टीके लगाए गए। अब हर शनिवार को सिर्फ दूसरा डोज ही लगाया जाएगा। इस दिन पहला डोज नहीं लगाया जा सकेगा।
जिले में टीकाकरण की स्थिति--
कुल टीकाकरण------430536
पहला डोज---------359898
दूसरा डोज----------72538
----
टीकाकरण के महा अभियान को सफल बनाने की प्लानिंग शुरू कर दी गई है। रविवार तक बूथ तय कर लिए जाएंगे, 18 हजार से अधिक लोगों को एक ही दिन में टीके लगेंगे। लोग अपनी बारी पर टीकाकरण अवश्य करा लें।