फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अब हापुड़ नगर पालिका परिसर बनेगा वाई-फाई जोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अब हापुड़ नगर पालिका परिसर बनेगा वाई-फाई जोन
विज्ञापन

हापुड़। अब हापुड़ नगर पालिका परिषद की गिनती भी फ्री वाई-फाई जोन में होगी। पालिका परिसर पहुंचने पर लोगों को फ्री इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। जल्द ही शासन से दिशानिर्देश प्राप्त होने पर काम शुरू करा दिया जाएगा। हापुड़ के लोग वाई-फाई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने नगर पालिका परिषद में वाई फाई जोन बनाने जोर दिया था। पिछले दिनों नगर विकास विभाग को शहरी क्षेत्रों सहित पालिका परिषद में वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। हापुड़ नगर पालिका परिषद होने के नाते परिसर को भी वाई-फाई जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर नगर पालिका अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। पालिका अफसरों की मंशा थी कि 15 अगस्त से वाई-फाई सुविधा को लोगों को मुहैया कराया जाए, लेकिन शासन से दिशानिर्देश नहीं आने के चलते विकास कार्य कराना प्रभावित हो रहा है। हालांकि पालिका अफसरों ने परिसर में हॉटस्पॉट बनाने के लिए जगह भी चिन्हित करा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लगाए जाएंगे हॉटस्पॉट
नगर पालिका परिसर में हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। यह करीब 50-50 मीटर के दायरे को कवर करेंगे। इससे लोगों को इन हॉटस्पॉट की रडार में आने पर तत्काल सुविधा मिल सकेगी। वह फ्री वाई-फाई का आनंद ले सकेंगे।
---
डेढ़ लाख की होगी धनराशि खर्च
नगर पालिका परिषद हापुड़ परिसर में दो से तीन हॉटस्पॉट जोन बनाए जाएंगे। लोगों को मोबाइल चार्ज करने के प्वांइट भी दिए जाएंगे। इन हॉटस्पॉट बनाए जाने पर अनुमानित लागत करीब डेढ़ लाख रुपये आएगी। इसके बनने पर लोग फ्री वाई-फाई की सुविधा के साथ-साथ अपना मोबाइल आदि भी चार्ज कर सकेंगे।
--
फोर-जी की मिलेगी स्पीड
हॉटस्पॉट परिक्षेत्र से जुड़ने पर यूजर्स को फोर-जी हाई नेटवर्क की स्पीड प्राप्त होगी। यह डाटा स्पीड केवी बजाए एमबी में होगी। यूजर्स पलक झपकते ही बड़ी से बड़ी फाइल को डाउनलोड कर सकेंगे।

नगर पालिका ईओ एसके गौतम का कहना है कि नगर पालिका परिषद हापुड़ परिसर को वाई फाई जोन बनाया जाएगा। हॉटस्पॉट बनाए जाने को लेकर तैयारी कर ली गई है। शासन से दिशानिर्देश प्राप्त होने पर विकास कार्य कराया जाएगा। हॉटस्पॉट बनने पर लोगों को फ्री वाई फाई की सुविधा मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed