{"_id":"6112c80d8ebc3e771874bc5e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2239159138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने बाद सऊदी अरब से आया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने बाद सऊदी अरब से आया शव
विज्ञापन
एक महीने बाद सऊदी अरब से आया शव
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव अयादनगर निवासी एक व्यक्ति की शव करीब एक माह बाद सऊदी अरब से मंगलवार को गांव पहुंचा। जिसके बाद परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार किया। परिजन पिछले एक महीने से शव को यहां लाने का प्रयास कर रहे थे।
गांव अयादनगर निवासी मोहित के अनुसार उसके बड़े भाई नौ साल पहले नरेंद्र सिंह सऊदी अरब के दमाम शहर में नौकरी करने के लिए गए थे। वे वहां एक निजी कंपनी के लिए ट्रक चलाते थे। समय समय पर वे यहां आते रहते हैं। नौ जुलाई को सूचना आई कि भाई की हार्टअटैक से मौत हो गई। इस बीच एक महीने तक नरेंद्र का शव वहीं मोर्चरी के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया था। प्रक्रिया पूरी होने में करीब एक महीना लग गया। मंगलवार को नरेंद्र का पार्थिव शरीर सऊदी एयरलाइंस से दिल्ली भेजा गया। जहां पहले से मौजूद परिवार के सदस्य कागजी कार्यवाही पूरा करने के बाद शव को पैतृक गांव ले आए। जहां गमगीन माहौल में शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया।