फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ओटीपी न मिलने से जमा नहीं हो रहा रिटर्न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ओटीपी न मिलने से जमा नहीं हो रहा रिटर्न
विज्ञापन

हापुड़। आयकर विभाग की इनकम टैक्स रिटर्न जमा कराने के लिए बनाई गई नई वेबसाइट करदाताओं के लिए मुसीबत बनी हुई है। नए पोर्टल पर न तो ओटीपी जेनरेट हो रहा है न ही हार्ड कॉपी निकल पा रही है। इस समस्या से करदाता परेशान हैं। कर सलाहकार भी करदाताओं की परेशानी दूर कर नहीं कर पा रहे हैं।
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर रिटर्न भरने के लिए नया पोर्टल लांच किया है। एक जुलाई से आयकर रिटर्न भरने के लिए नई वेबसाइट ही काम कर रही है। लेकिन यह ठीक से काम नहीं कर रही है। इससे अभी तक ई-फाइलिंग से रिटर्न दाखिल करने का काम शुरू नहीं हो सका है। रिटर्न भरने के दौरान ओटीपी जेनरेट नहीं हो रहा है। अगर कोई ऑनलाइन रिटर्न भर लेता है तो उसके बाद हार्ड कॉपी भी नहीं निकल पा रही है।
विज्ञापन

वेबसाइट पर डायरेक्ट भरें रिटर्न
आयकर विभाग के अफसरों की मानें तो वेबसाइट के शुरूआती फेज में कुछ दिक्कतें आती हैं। यह दिक्कतें धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी, लेकिन इस समस्या से बचने के लिए प्रोफेशनल अपने सॉफ्टवेयर पर काम करने से बचें, उसको अपलोड नहीं करें, बल्कि वेबसाइट पर डायरेक्ट ही रिटर्न भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है समय सीमा
हर साल निश्चित समय सीमा में ही आयकर रिटर्न भरा जाता है, लेकिन कोरोना के चलते आयकर रिटर्न भरने की समय सीमा में कुछ छूट भी दी गई है। इस बार बिजनेस व सामान्य आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है। जबकि ऑडिट होने वाले करदाताओं को रिटर्न भरने की 31 अक्तूबर तक छूट है।
ऐसे करदाता ज्यादा प्रभावित
- देश से बाहर जाने के लिए इमीग्रेशन प्रोफाइल में वीजा अप्लाई करने वाले
- बैंक से ऋण लेने के लिए तीन साल का रिटर्न दिखाने वाले।
- टीडीएस करदाताओं को रिफंड क्लेम वाले।
- थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में क्लेम करने वाले
हापुड़ क्षेत्र में 45 हजार करदाता
देशभर में करीब डेढ़ करोड़ करदाता आयकर दाखिल करते हैं। इनमें से हापुड़ क्षेत्र में करीब 45 हजार करदाता है। इन करदाताओं ने वर्ष 2020-21 में करीब 46 करोड़ का टैक्स जमा किया था।

अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
आयकर विभाग की ओर से रिटर्न फाइल करने के लिए नई वेबसाइट बनाई गई है। इसके बनने से रिटर्न भरना प्रभावित हो रहा है। करदाता रिटर्न भरने के लिए परेशान हो रहे हैं। इनमें ऐसे करदाताओं की संख्या ज्यादा है। जो या तो ऋण लेना चाहते है। या फिर अपना टीडीएस रिफंड कराना चाहते हैं। इसके लिए आयकर विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
- संदीप मित्तल, कर सलाहकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed