फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शिक्षा विभाग के 90 प्रतिशत स्टाफ को लगी वैक्सीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शिक्षा विभाग के 90 प्रतिशत स्टाफ को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना संक्रमण कम होते ही 16 अगस्त से स्कूलों को खोलने की तैयारी हो चुकी है। इससे पहले ही शिक्षा विभाग का 90 प्रतिशत से अधिक स्टाफ वैक्सीन लगवा चुका है। अभिभावक भी लगभग टीकाकरण करा चुके हैं। ऐसे में आवश्यकता पड़ी तो स्वास्थ्य विभाग फिर से इन लोगों के लिए कैंप की व्यवस्था करेगा।
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पंचायत चुनाव के बाद कई शिक्षकों ने अपनी जान गंवाई थी तथा कुछ संक्रमित होकर ठीक हो गए थे। जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों के आग्रह पर स्वास्थ्य विभाग ने स्पेशल बूथ लगाकर शिक्षकों के लिए टीकाकरण अभियान चलाया था।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में करीब 2600 शिक्षक, कर्मचारियों का स्टाफ है, जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक लोग टीका कैंप में ही लगवा चुके हैं। शेष बचे कई शिक्षक कोरोना संक्रमण से जूझे थे, जिन्हें उस समय टीका नहीं लग सका था। लेकिन उसके बाद उन्होंने टीका लगवाया या नहीं, इसकी सूचना बीएसए व डीआईओएस ने शिक्षकों से मांगी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग में करीब 630 शिक्षकों का स्टाफ है, जिनमें अधिकांश प्रतिरक्षित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों का भी हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए जिला अस्पताल और सिखैड़ा सीएचसी में अभिभावक स्पेशल बूथ बनाए थे। इन बूथों पर करीब 22 हजार अभिभावकों ने टीके लगवाए। ऐसे में अभिभावक महामारी से जीतने सक्षम हो गए हैं।
शिक्षकों के लिए फिर लगेंगे कैंप
शिक्षा विभाग का अधिकांश स्टाफ पहले ही टीका लगवा चुका है। शेष शिक्षकों से बीएसए व डीआईओएस ने सूचना मांगी है। यदि उन्हें टीके नहीं लगे होंगे तो सीएमओ से आग्रह कर, इनके लिए कैंप का आयोजन कराया जाएगा।
शिक्षकों से मांगी सूचना
बेसिक शिक्षा विभाग के 90 प्रतिशत से अधिक स्टाफ टीका लगवा चुका है। बूथ पर जिन्होंने टीका नहीं लगवाया था, वह उस समय कोरोना महामारी के चपेट में थे। उनसे अब पत्राचार के जरिए टीकाकरण संबंधी जानकारी मांगी गई है। यदि उन्होंने टीका नहीं लगवाया होगा तो उनके लिए कैंप का आयोजन कराया जाएगा।--अर्चना गुप्ता, बीएसए।

पूरा होगा लक्ष्य
जिले में टीकाकरण तेजी से चलाया जा रहा है। शिक्षक और अभिभावकों का बड़े स्तर पर टीकाकरण हो चुका है। यदि कोई वंचित है, तो उसके लिए भी टीकाकरण की व्यवस्था कराई जाएगी। सभी लोग अपना टीकाकरण अवश्य करा लें।--अनुज सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed