{"_id":"6106e4a78ebc3e846f73d8f7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd223360133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयूजी मोबाइल लेकर हड़ताल पर गए 38 एंबुलेंसकर्मियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयूजी मोबाइल लेकर हड़ताल पर गए 38 एंबुलेंसकर्मियों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीयूजी मोबाइल लेकर हड़ताल पर गए 38 एंबुलेंसकर्मियों पर मुकदमा
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग में संचालित 102 और 108 नंबर एंबुलेंस सेवा के 38 कर्मचारी कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए सीयूजी मोबाइल, सिम, फ्यूल कार्ड हड़पकर हड़ताल में चले गए। इस मोबाइल में एक गोपनीय एप है, जिससे एंबुलेंस का संचालन होता है। मरीज की कॉल लखनऊ से ट्रांसफर होकर, इसी एप पर आती है। इसकी लोकेशन पर मरीज को ट्रेस किया जाता है। काफी प्रयास के बाद भी मोबाइल वापस नहीं करने पर कंपनी द्वारा दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने 38 एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
6 सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। इनमें 13 को बर्खास्त किया जा चुका है। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद यहां से एंबुलेंस कर्मी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। ऐसे में नए स्टॉफ की भर्ती शुरू कर दी गई। समस्त एंबुलेंस की चॉबियां भी स्वास्थ्य विभाग ने जमा करा ली। इनमें 38 एंबुलेंस कर्मी सीयूजी मोबाइल को लेकर ही हड़ताल में भाग गए। बताया गया है कि इस मोबाइल में एक गोपनीय एप है, जो सिर्फ इसी फोन के अंदर चल सकता है। इस एप के जरिए ही संपूर्ण एंबुलेंस सेवा का संचालन होता है। मरीज द्वारा की गई कॉल लखनऊ से ट्रांसफर होकर, इस एप पर लोकेश भेजती है। जिसके बाद मरीज को ट्रेस किया जाता है। लेकिन कर्मियों द्वारा मोबाइल अपने साथ ले जाने के कारण एंबुलेंस का संचालन मुश्किल हो रहा है। एंबुलेंस कर्मी फ्यूल कार्ड भी अपने साथ ले गए।
किसी अन्य मोबाइल में ट्रांसफर नहीं हो सकता एप
एंबुलेंस संचालन के लिए कंपनी द्वारा मोबाइल में डाला गया एप, किसी अन्य मोबाइल में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता और न ही इसे दोबारा से इंस्टॉल कर, किसी भी मोबाइल में चलाया जा सकता है। यही कारण है कि एंबुलेंस संचालन के लिए उन्हें उसी मोबाइल की जरूरत पड़ रहा है।
विज्ञापन
पुराने स्टॉफ की जा सकती है नौकरी
एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाले 13 कर्मियों को उनके द्वारा हड़ताल में शामिल होकर दूसरे कर्मचारियों को भड़काने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा करीब 50-60 कर्मचारियों की नौकरी पर भी संकट के बादल छा गए हैं।
नवीन मंडी में चल रही भर्ती
गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में एंबुलेंस कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को इस भर्ती प्रक्रिया का अंतिम दिन है। पुराने कर्मी जल्द नहीं लौटे तो उनकी नौकरी में वापसी मुश्किल है।
इन कर्मियों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
थाना हापुड़ देहात प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर जनपद फर्रूखाबाद के गांव पीपर निवासी सुनील, गांव अर्जुनपुर निवासी नैम सिंह, बदायूं के गांव महालौनी निवासी राघवेंद्र, गढ़ी खानपुर इस्लामनगर निवासी विकाश, रंजीत, आसफपुर रोड निवासी मुनीश कुमार, दांदरा निवासी आकाश कुमार, शहीद नगर निवासी आदिल खान, पीपरिया बिसौली निवासी ब्रजेश कुमार, बरेली के गांव बिठरी चैनपुर निवासी दिनेश कुमार, ज्योरा मकरंदपुर निवासी मुनीश कुमार, मुरादाबाद के गांव दादुपुर निवासी सचिन कुमार, शारिफ नगर निवासी मोहम्मद माजिद, नंगला गुर्जर निवासी विनय कुमार, खबेरी कफफतेहपुर निवासी विश्वनाथ सिंह, कुआं खैराखाल्सा शरीफनगर निवासी रविंद्र कुमार, संभल के गांव धाधुमरा निवासी राजेश, मेधपुर दंता निवासी सुभाष, रसूलपुर निवासी बलवीर सिंह, कमलपुर निवासी पुष्पेंद्र, सादतवारी निवासी अवनीश कुमार, औरंगाबाद निवासी विरेंद्र सिंह, हीरापुर असमदी निवासी मोहम्मद नदीम, रजवाना गुन्नौर निवासी सत्यवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इसके अलावा जनपद अमरोहा के गांव धवारसी निवासी सोनिका सागर, मथुरा के सिवाल निवासी हेमराज सिंह, गोंडा के अनंदुपुर मालनव निवासी सुरेंद्र यादव, रामपुर के गांव कुरानपुर-रामपुर निवासी राकेश कुमार, अजफगंज निवासी पुष्पेंद्र सिंह, महुनगर निवासी अरविंद कुमार, करैथी शाहबाद निवासी प्रमोद कुमार, परौता शाहबाद निवासी सचिन कुमार, पीलीभीत के पैनिया रामकिशन बैला निवासी संजीव कुमार, एटा के जयूरी पोस्ट जलालपुर निवासी मनपाल, हरिसिंहपुर जुनैदपुर निवासी संदीप कुमार, कासगंज के नंगला देवी निवासी अनिल कुमार, मैनपुरी के टौरिका भीदोरा निवासी सुबोध कुमार, शाहजहांपुर के शाहगंज निवासी अवनीश कुमार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
25 जुलाई को एंबुलेंस 108,102 पर तैनात चालक व एमरजेंसी मेडिकल टेक्निकल टेक्नीशियन हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल करने के संबंध में नियमानुसार एक माह पूर्व नोटिस या जानकारी उन्होंने नहीं दी। 28 जुलाई को एंबुलेंस पर उपलब्ध मोबाइल फोन, सीयूजी नंबर व फ्यूल कार्ड भी वह साथ ले गए। जिससे एंबुलेंस सेवा बहाली में काफी परेशानी हुई। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।--वंशदीप चौधरी, जिला प्रभारी एंबुलेंस सेवा।
लोकेशन कर रहे ट्रेस, होगी कार्रवाई-
जिन एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है उनकी लोकेशन ट्रेस कराई जा रही है, इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।--उत्तम सिंह राठौर, देहात थाना प्रभारी।