फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कॉलोनाइजरों को फायदा पहुंचाने के लिए बिना एस्टिमेट बदल दी लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कॉलोनाइजरों को फायदा पहुंचाने के लिए बिना एस्टिमेट बदल दी लाइन
विज्ञापन

हापुड़। उबारपुर बिजलीघर से जुड़े इलाके में कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने के लिए एक जेई ने बिना एस्टीमेट पास कराए बाबूगढ़ से उबारपुर बिजलीघर को आ रही हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करा दी। इस काम के लिए पूरे बिजलीघर को चार घंटे तक बंद रखा, जिसकी अन्य अफसरों को भनक तक नहीं लगी। मामला खुला तो जांच में जेई दोषी पाया गया। मुख्य अभियंता ने रिपोर्ट तलब की है।
उबारपुर बिजलीघर को ऊर्जीकृत करने के लिए बाबूगढ़ स्थित 132केवी के बिजलीघर से 33केवी क्षमता की लाइन आ रही है, जो बुलंदशहर रोड पर काटी जा रही एक कॉलोनी के ऊपर से गुजर रही थी। कॉलोनाइजर ने उबारपुर बिजलीघर के जेई से साठगांठ कर लाइन को ही शिफ्ट करा दिया। लालच में आकर जेई ने भी इस लाइन की शिफ्टिंग का एस्टीमेट बनाए बगैर ही चार पोल की लाइन शिफ्ट कर दी। जब मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। निगम के एक अधिकारी ने इस प्रकरण की जांच में बताया कि लाइन शिफ्टिंग के लिए करीब ढाई घंटे तक बिजलीघर को बंद रखा गया था, जिसका कोई रिकॉर्ड भी नहीं लिखवाया गया। बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों से इसकी जानकारी की तो उन्होंने भी उक्त अधिकारी द्वारा ही फोन पर सूचना देकर बिजलीघर को बंद करने की बात कबूली। बहरहाल, इस मामले में जेई फंस गया है। मुख्य अभियंता ने मामला संज्ञान में लेकर रिपोर्ट तलब कर ली है, साथ ही कड़ी कार्रवाई का भी दावा किया है।
विज्ञापन

पहले भी दो बिजलीघरों की लाइन हो चुकी है शिफ्ट
बाबूगढ़ से पटना मुरादपुर बिजलीघर को जोड़ने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन को ततारपुर बाईपास से मेरठ को जाने वाले बाईपास के नीचे करीब 100 मीटर तक लाइन शिफ्ट कर दी गई थी। इस मामले में लगातार शिकायतें चल रहीं हैं, फिर भी इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संज्ञान में आया मामला, होगी कार्रवाई
यह मामला संज्ञान में आ गया है। इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की जा रही है। मामला गंभीर है, कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।- अवधेश सिंह, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed