{"_id":"610051978ebc3e8ba22afcf3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd223058653","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में हापुड़ की जिला पंचायत अध्यक्ष के गार्ड की कारबाइन लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में हापुड़ की जिला पंचायत अध्यक्ष के गार्ड की कारबाइन लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में हापुड़ की जिला पंचायत अध्यक्ष के गार्ड की कारबाइन लूट ले गए बदमाश
हापुड़। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी से राजस्थान के भिवाड़ी में बाइक सवार दो बदमाशों ने कारबाइन लूट ली। भिवाड़ी थाने में सोमवार 26 जुलाई को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हापुड़ पुलिस ने भी संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।
नवनिर्वाचित रेखा नागर की सुरक्षा में मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही कालूराम को तैनात किया गया है। सोमवार को रेखा नागर गार्ड कालूराम के साथ राजस्थान के भिवाड़ी में किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। बताया जाता है कि वहां कुछ काम से कहीं रुकी थीं। इसी दौरान कालूराम कार से उतरकर बाहर खड़ा हो गया था। तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों हथियारों के बल पर कालूराम की कारबाइन लूट ली। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। इस मामले में भिवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। हापुड़ से भी विभागीय जांच कराई जा रही है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।