फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत, फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत, फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ में अज्ञात कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि तनख्वा के रुपये मांगने पर फैक्टरी मालिक ने व्यक्ति धक्के मारकर बाहर कर दिया था। इसके बाद वह हाइवे पर पहुंचा और सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव शहजादपुर कनैनी निवासी प्रहलाद सिंह ने बताया कि उसका भाई जगदीश थाना बाबूगढ़ कस्बा स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। फैक्टरी के मालिक मुकेश अग्रवाल से उसने 22 जुलाई को अपनी तनख्वा के रुपये मांगे थे। इसपर मालिक ने गाली गलौज कर उस फैक्टरी से धक्के मारकर बाहर निकलवा दिया। व्यथित जगदीश जगदीश बाबूगढ़ कस्बा स्थित हाइवे पर पहुंच गया और एक अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान जगदीश की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर फैक्टरी मालिक मुकेश अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed