फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हल्की बारिश में हो जाता है जलभराव, कीचड़ बनती है परेशानी का सबब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
दिल्ली रोड पर अपना घर कॉलोनी के गेट के पर भरा पानी - फोटो : HAPUR
हल्की बारिश से अपना घर कॉलोनी के रास्ते पर जलभराव और कीचड़
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित अपना घर कॉलोनी को जाने वाले मुख्य रास्ते की खस्ता हालत से लोग काफी परेशान हैं। सड़क और नाला न बनने के कारण यहां हल्की सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। वहीं टूटी सड़कों पर जलभराव से चारों तरफ फैले कीचड़ की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के निस्तारण की आवाज उठाई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। क्योंकि यह रास्ता अपना घर कॉलोनी के अलावा शिवरगढ़ी और रामगढ़ी के लिए भी निकलता है। वहीं बुलंदशहर रोड तथा आनंद विहार जाने के लिए भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस रास्ते का कुछ हिस्सा नीचा व कच्चा है। जहां सड़क भी नहीं बनी है। पिछले दिनों सीवर लाइन डाले जाने के कारण यहां गड्ढों को भी नहीं भरा गया जिसके कारण इस सड़क की हालत काफी खस्ता हो गई है।
विज्ञापन

हल्की बारिश होने पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे बारिश के बाद कीचड़ की भी समस्या रहती है। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
बरसात में रहती है समस्या
बरसात के दिनों में दिल्ली रोड का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव की समस्या बन जाती है। इससे पैदल और दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। - प्रदीप
जलभराव की समस्या हो दूर
जलभराव व कीचड़ की वजह से लोग कई बार गिरकर घायल भी हो चुके हैं। कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। पानी की निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए तभी इस समस्या से निजात मिलेगी। - महेश चंद
बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी ज्यादा
कीचड़ की वजह से बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी ज्यादा रहती है। इस रास्ते के अलावा अन्य कोई विकल्प भी नहीं है। ऐसे में यहां से गुजरने के लिए काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। बारिश में और दिक्कत होती है। - श्योपाल
शिकायत का हो समाधान
रामगढ़ी और शिवगढ़ी के लोग भी इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। काफ ी ऐसे हैं जो सब्जी, फल, फास्ट फूड आदि का ठेला लगाकर गुजारा करते हैं। बरसात के दिनों में आवागमन करने में काफी परेशानी होती है।- इलियास

जल्द होगा निरीक्षण
इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। जल्द ही मौके का निरीक्षण किया जाएगा। जो भी समस्या है, उसका संबंधित विभाग से जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
- सत्यप्रकाश, एसडीएम हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed