फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आज जिले के चारों ब्लॉक प्रमुख लेंगे शपथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
आज जिले के चारों ब्लॉक प्रमुख लेंगे शपथ
विज्ञापन

हापुड़। नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत (ब्लॉक) प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण मंगलवार को संबंधित ब्लॉक पर होगा। एसडीएम सभी को शपथ ग्रहण कराएंगे। इसके बाद क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठक की जाएगी।

एडीएम जयनाथ यादव ने बताया कि अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि शपथ ग्रहण के लिए 20 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे व अपराह्न 2 बजे का समय तय किया गया है। जिलाधिकारी अपने जिले के विकास खंडों में सुविधानुसार कार्यक्रम तय कर शपथ ग्रहण कराएंगे। शपथ संबंधित ब्लॉक कार्यालयों पर एसडीएम की अध्यक्षता में होगी। पहले ब्लॉक प्रमुख और इसके बाद बीडीसी को विभिन्न पालियों में शपथ ग्रहण कराई जाएगी। इसके बाद सभी ब्लॉकों पर क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में समय-समय पर जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल संबंधी दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed