फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

...तो 14 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पर पटरी से उतरा इंजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
...तो 14 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पर पटरी से उतरा इंजन
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ रेलवे यार्ड पर खाली मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरने के मामले में सोमवार को स्पीड की रिपोर्ट आ गई। रेलवे अफसरों के अनुसार इंजन की स्पीड 14 किमी प्रति घंटा की रही थी। प्राथमिक रिपोर्ट में तकनीकी खामी साने आ रही है। जबकि विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह में आने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को 58 बोगियों की एक मालगाड़ी को चालक अनिल कुमार व सहचालक उपासना कुमारी व गार्ड विनोद कुमार गजरौला से डस्ट उतारकर खुर्जा ले जा रहे थे। शनिवार दोपहर 3.30 बजे मालगाड़ी इंजन के पीछे लगा दूसरा इंजन हापुड़ यार्ड के पास पटरी से उतर गया। इंजन ने यार्ड में लगे सिग्नल सिस्टम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इंजन पटरी से अलग होने के चलते अप व डाउन लाइन पर ट्रैक रविवार सुबह तक बाधित रहा। मंडल से एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन (एआरटी) मंगवाकर इंजन को पटरी से हटाया गया था। इसके चलते डेढ़ दर्जन ट्रेनों को धीमी गति से हापुड़ स्टेशन की नो लाइन से निकाला गया था।
विज्ञापन

मुरादाबाद सहित हापुड़ के अफसर मामले की जांच में जुट हुए हैं। सोमवार को इंजन की स्पीड की रिपोर्ट अफसरों ने डीआरएम को सौंप दी। जांच रिपोर्ट में इंजन की स्पीड करीब 14 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक रिपोर्ट में तकनीकी खामी
रेलवे अफसर इंजन के बेपटरी होने के मामले में सभी बिंदुओं को लेकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। यार्ड में प्रवेश करने से पूर्व और बाद में इंजन की क्या स्पीड रही। इसकी जांच की जा चुकी है, लेकिन अभी भी कई बिंदुओं को शामिल करते हुए गहन जांच की जा रही है। हालांकि रेलवे अफसरों की प्राथमिक रिपोर्ट में मामला तकनीकी खामी होना ही सामने आ रहा है।

मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरूण प्रकाश का कहना है कि जांच में मालगाड़ी के इंजन की स्पीड 14 किलोमीटर प्रति घंटा आई है। इस मामले को लेकर विस्तृत रिपोर्ट अगले सप्ताह आ जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed