फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रिमझिम बारिश से चार डिग्री गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बारिश में गढ़ रोड पर लगे जाम में भीगते वाहन चालक - फोटो : HAPUR
रिमझिम बारिश से चार डिग्री गिरा तापमान, मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन

हापुड़। दिनभर बूंदाबांदी होने से सोमवार को मौसम सुहावना हो गया। पारा भी करीब चार डिग्री तक गिर गया। बारिश में नहाकर भी युवाओं ने गर्मी से निजात पाई। हालांकि बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया। जिस कारण जाम की स्थिति बन गई। इससे लोग परेशान भी हुए।
पिछले कई दिनों से जारी गर्मी के सितम से सोमवार को राहत मिल गई। रविवार देर शाम से ही मौसम बदल गया था। रात को बारिश होने के साथ-साथ सोमवार सुबह को भी बूंदाबांदी हुई। लोग कई दिनों से बारिश होने का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को दिनभर बूंदाबांदी होने से लोगों को न सिर्फ भीषण गर्मी से भी छुटकारा मिला बल्कि लोगों ने भीगकर इसका आनंद लिया।
विज्ञापन

बारिश में बच्चों से लेकर बड़ों ने जमकर मस्ती की। दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हो सके। इससे पारा भी एकाएक गिरकर 30 से नीचे चला गया। लोगों को पंखे व कूलर की हवा ने भी ठंडक का एहसास कराया। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में चार व न्यूनतम तापमान मे दो डिग्री सेल्सियस की कमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या--08 से 11
कई जगह हुआ जलभराव
हापुड़ में सोमवार को दिनभर बूंदाबांदी होने से कई स्थानों पर हल्का फुल्का जलभराव हुआ रहा। इसकी बानगी मेरठ रोड, गढ़ रोड फ्लाईओवर के पास, एलएन पब्लिक स्कूल वाली रोड पर भी जलभराव देखने को मिला। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नालों की समुचित सफाई नहीं होने के चलते बूंदाबांदी के दौरान गढ़ रोड सीएचसी के सामने वाला नाला भर गया।

फोटो संख्या--21,22
शहर में लगा जाम, बढ़ी रही परेशानी
दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को सुबह से ही हापुड़ की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही खूब रही। बारिश होने की वजह से शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की भी लंबी कतार लगी दिखाई दी। मेरठ रोड तिराहा, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग चौराहे पर जाम की समस्या रही। मेरठ रोड, दिल्ली रोड, गढ़ रोड व बुलंदशहर रोड से आवागमन करने वालों को जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान बारिश होने से भी लोगों की परेशानी बढ़ी रही। पैदल व दोपहिया वाहन चालक जाम में फंसकर भीगने को मजबूर हुए।

बारिश में छाता लगाकर जाती युवतिया

बारिश में छाता लगाकर जाती युवतिया - फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed