{"_id":"60ef2e038ebc3ecd026e9f80","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd222269984","type":"story","status":"publish","title_hn":"तगासराय में मकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तगासराय में मकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तगासराय में मकान का ताला तोड़कर चोरी
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय निवासी व्यक्ति के घर में घुसकर चोर हजारों की नकदी व लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित दो दिन पहले रिश्तेदारी में गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला तगासराय निवासी रमेश ने बताया कि दो दिन पहले वह परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में गया था। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोर अलमारी में रखे हजारों रुपये की नकदी और लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। अगले दिन घर लौटने पर चोरी का पता चला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों की तलाश की जा रही है।