{"_id":"60edd58a8ebc3eb2ca06e1cb","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd222207236","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने 11.50 करोड़ की संपत्ति नीलाम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने 11.50 करोड़ की संपत्ति नीलाम की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण ने 11.50 करोड़ की संपत्ति नीलाम की
हापुड़। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को व्यवसायिक व आवासीय भूखंडों की 11.50 करोड़ की संपत्ति को नीलाम किया। अगली नीलामी 25 जुलाई को आयोजित की जाएगी। नीलामी में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को प्राधिकरण सभागार में आवासीय व व्यवसायिक भूखंडों की नीलामी का आयोजन किया गया। जिसमें एक प्राइमरी स्कूल का भूखंड, एक कार्यालय भूखंड, एक दुकान के भूखंड की नीलामी 10 करोड़ में हुई। इसके अलावा 3 आवासीय भूखंडों की नीलामी 1.50 करोड़ में की गई। प्राधिकरण ने 11.50 करोड़ की संपत्ति को नीलाम किया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 25 जुलाई को भी नीलामी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति प्राधिकरण में आवेदन कर सकता है। प्राधिकरण ने उचित दामों पर भूखंड के रेट तय किए हुए हैं। इच्छुक लोग संपत्तियों का विवरण प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी देखे सकते हैं। उन्होंने बताया कि नीलामी में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया।