{"_id":"60eb38d38ebc3ed6662eb076","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2220848174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी बैलगाड़ी चलाकर आज करेंगे धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी बैलगाड़ी चलाकर आज करेंगे धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसी बैलगाड़ी चलाकर आज करेंगे धरना प्रदर्शन
हापुड़। रेवती कुंज में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के आवास पर रविवार को पूर्व विधायक गजराज सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने सोमवार को बैलगाड़ी व तांगा चलाकर महंगाई के विरोध में रणनीति बनाई।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह विरोध कांग्रेस कार्यकर्ता बैलगाड़ी व तांगा चलाकर जताएंगे। प्रदर्शन नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा से शुरू होकर गोल मार्केट, सर्राफा बाजार, पुराना बाजार होते हुए सिकंदर गेट तक किया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई से हर कोई त्रस्त है। इसके खिलाफ कांग्रेस के कार्यक्रम में हर कोई अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हो।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, अंकित शर्मा, अरविंद शर्मा, नरेश कुमार भाटी, मोनिका शर्मा, विक्की शर्मा आदि रहे।