{"_id":"60eb383c8ebc3ed84776a2c1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd222083824","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतान नहीं होने पर दंपती ने कर लिया धर्म परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतान नहीं होने पर दंपती ने कर लिया धर्म परिवर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतान नहीं होने पर दंपती ने कर लिया धर्म परिवर्तन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास-विकास में दंपती द्वारा धर्म परिवर्तन की सूचना पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दंपती ने सात माह पहले ईसाई धर्म अपना लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि हिंदू संगठनों में रोष है।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शादी करीब दस वर्ष पहले देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला से हुई थी। दंपती पिछले पांच साल से कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला आवास-विकास में रह रहे थे। रविवार को दंपती के ही परिवार के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसने किसी पादरी के कहने पर धर्म परिवर्तन कर लिया है। सूचना पर सीओ सिटी एसएन पांडेय मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि दंपती ने पूछताछ में बताया कि सात महीने पहले धर्म परिवर्तन करना कुबूल किया है। पूछताछ में बताया कि शादी के बाद संतान पैदा नहीं होने पर दंपती मानसिक तनाव से जूझ रहा था। करीब दो वर्ष पहले पूजा पाठ के बाद से पुत्र की प्राप्ति हुई। जिसके बाद उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। दंपती ने पुत्र का नाम एनोस रख दिया। जानकारी होने पर स्थानीय लोग व कुछ हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।