फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अघोषित कटौती से नाराज उद्यमी बिजली दफ्तार का करेंगे घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अघोषित कटौती से नाराज उद्यमी बिजली दफ्तार का करेंगे घेराव
विज्ञापन

हापुड़। बिजली की अघोषित कटौती, फॉल्ट के विरोध में उद्यमी सोमवार को निगम के अधिकारियों का घेराव करेंगे। शनिवार को हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में उद्यमियों ने निर्णय लिया।
हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी ने कहा कि भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर फुंक रहे हैं। बिजली के बिलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। लेकिन इन ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कोई प्रयास निगम के अधिकारियों ने नहीं किया है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री अमन गुप्ता ने कहा कि बिजली कटौती के साथ ही लो वोल्टेज गंभीर समस्या बन रही है। कभी केबल बॉक्स में फॉल्ट होता है तो कभी अंडरग्राउंड केबल फुंक जाता है। बिजली की कटौती से घरों में रुकना मुश्किल हो रहा है। औद्योगिक इकाईयों के अलावा व्यापार भी चौपट हो रहा है। उद्यमियों ने कहा कि सोमवार को निगम के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा तथा समस्याओं के निस्तारण की मांग करेंगे। अशोक बबली ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा जिले को 24 घंटे आपूर्ति देने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन अफसरों की हठधर्मिता के चलते यह आदेश अमल में नहीं लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को कनेक्शन देने से लेकर बिल जमा करने तक परेशान किया जाता है। किसी न किसी कारण से उनसे अवैध वसूली की जाती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उद्यमियों की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुकेश चौकड़ायत, राहुल शर्मा, विनोद सिंहल, पवन गर्ग, विशु गर्ग, सौरभ गोयल, गौरव गोयल, रामौतार, सैन भुर्जी, अरविंद यादव, संजीव गर्ग, संदीप गर्ग, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed