{"_id":"60e74cc58ebc3eb83e42db83","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd221904165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में 3577 प्रॉपर्टी के हुए बैनामे, 37.68 करोड़ का मिला राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून में 3577 प्रॉपर्टी के हुए बैनामे, 37.68 करोड़ का मिला राजस्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून में 3577 प्रॉपर्टी के हुए बैनामे, 37.68 करोड़ का मिला राजस्व
हापुड़। कोरोना महामारी के चलते प्रॉपर्टी बाजार में भी मंदी के दौर से गुजर रहा था। लेकिन संक्रमण कम होने के बाद इसमें तेजी आई है। जून माह में ही रजिस्ट्री विभाग में 3577 प्रॉपर्टी के बैनामे हुए हैं जिसके सापेक्ष 37.68 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। हालांकि मई माह में केवल 4 करोड़ एक लाख का राजस्व मिला।
पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण से लोग जूझ रहे हैं। इससे कारोबार के अलावा सरकारी विभागों के राजस्व वसूली पर भी प्रभाव पड़ा। प्रॉपर्टी बाजार में भी मंदी के चलते रजिस्ट्री विभाग को भी काफी नुकसान हुआ था। जबकि इस बार दूसरी लहर सबसे ज्यादा मुसीबत बढ़ाई, लेकिन इसका संक्रमण भी तेजी से कम हुआ। इस बार जून माह में कोरोना कर्फ्यू हट गया था। जिसके बाद रजिस्ट्री विभाग में भी बैनामे शुरू हो गए। संक्रमण कम होते ही विभाग का राजस्व भी काफी बढ़ गया।
पिछले साल जून में विभाग को 6.37 करोड़ की कमाई हुई। इस दौरान जबकि इस साल जून में विभाग को 37.68 करोड़ की कमाई हुई है।
गंगा एक्सप्रेसवे ने बढ़ाई आय
पिछले काफी समय से हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे के बैनामे भी चल रहे हैं। इसकी वजह से गढ़मुक्तेश्वर में औसतन 362 प्रतिशत की आय जून 2021 में हुई है। इसमें विभाग को राजस्व का हिस्सा 1268 लाख है।
विज्ञापन
लॉकडाउन में राजस्व में पिछड़ा रजिस्ट्री विभाग
पिछले साल मार्च से मई माह तक लॉकलाउन के चलते रजिस्ट्री विभाग राजस्व में पिछड़ गया। पिछले साल अप्रैल में शून्य, मई में तीन करोड़ व जून माह में पांच करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था।
संक्रमण कम होने से बैनामों में आई तेजी
स्टांप एवं निबंधन विभाग हापुड़ के एआईजी अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि इस साल कोरोना का प्रभाव कम होने की वजह से जून माह में विभाग को अच्छा राजस्व मिला है। प्रॉपर्टी खरीद में तेजी आने के कारण लोग काफी संख्या में रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचे हैं।