{"_id":"60e74c108ebc3e53ab7cc7a5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2219030179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव : हापुड़, गढ़ और धौलाना ब्लॉक में भाजपा के निर्विरोध प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव : हापुड़, गढ़ और धौलाना ब्लॉक में भाजपा के निर्विरोध प्रमुख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख चुनाव : हापुड़, गढ़ और धौलाना ब्लॉक में भाजपा के निर्विरोध प्रमुख
हापुड़। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हुए नामांकन के बाद जिले की तीन सीटों हापुड़, गढ़ और धौलाना में भाजपा के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इन सीटों पर किसी विपक्षी द्वारा नामांकन नहीं किया गया। हालांकि सिंभावली सीट पर भाजपा की चंचल रानी और सपा की शिवानी यादव ने नामांकन किया है। किसी प्रत्याशी का नाम वापस नहीं होता है तो दस जुलाई को सिंभावली ब्लॉक पर चुनाव होगा।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालयों पर सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू हुआ। हापुड़ ब्लॉक में भाजपा नेता हरेंद्र चौधरी की पत्नी ममता ने नामांकन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विधायक विजयपाल आढ़ती, पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। हापुड़ ब्लॉक में तीन बजे तक किसी और प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया गया। इसके अलावा गढ़ से कृष्णा देवी और धौलाना से भी निशांत शिशौदिया के सामने किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। केवल सिंभावली सीट पर ही भाजपा और सपा आमने सामने हैं। सपा नेता सतपाल यादव की पुत्री शिवानी यादव ने सपा की तरफ से नामांकन किया, जिसके बाद भाजपा की चंचल रानी द्वारा भी नामांकन किया गया। शुक्रवार को नाम वापसी है। इन दोनों प्रत्याशियों में कोई नामांकन वापस नहीं लेता है तो दस जुलाई को दोनों के बीच चुनाव होगा।
सुरक्षा व्यवस्था रही चौक चौबंद
नामांकन स्थल पर सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। डीएम अनुज सिंह, एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस बल के साथ सभी ब्लॉकों का निरीक्षण किया। नामांकन स्थल से पहले ही सभी कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया था। किसी प्रकार का हंगामा न हो, इसके लिए विशेष रूप से सतर्कता बरती गई थी।
विज्ञापन
नामांकन करने नहीं पहुंचा आप प्रत्याशी -
आप प्रत्याशी राहुल शर्मा ने बुधवार को अधिकारियों पर पर्चा न दिए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने बृहस्पतिवार को आकर पर्चा लेेने और नामांकन करने के लिए कहा था। लेकिन राहुल शर्मा नामांकन के लिए नहीं पहुंचे।
शांतिपूर्ण रही नामांकन प्रक्रिया
हापुड़, गढ़ और सिंभावली ब्लॉक से एक एक नामांकन प्राप्त हुआ है। जबकि सिंभावली से दो नामांकन किए गए हैं। शुक्रवार को नाम वापसी है। नामांकन की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से निपट गई।
- अनुज सिंह, डीएम, हापुड़।