फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

विकसित भूखंड नहीं मिलने पर एचपीडीए में भाकियू का धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
hapur news
विकसित भूखंड नहीं मिलने पर एचपीडीए में भाकियू का धरना
विज्ञापन

हापुड़। एचपीडीए द्वारा किसानों से अधिग्रहित जमीन के बदले 6 फीसदी विकसित भूमि न देने के विरोध में बुधवार को भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने प्राधिकरण कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। वहीं मोदीनगर रोड से श्यामनगर तक सड़क का निर्माण न होने पर रोष जताया। किसानों के हंगामे की सूचना पर एसडीएम और प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समस्याओं का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान शांत हुए।
एचपीडए ने प्रीत विहार, आनंद विहार और प्रीत विहार विस्तार के लिए सबली, अच्छेजा, श्यामनगर और चमरी के किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया था। लेकिन इनमें से कुछ किसानों को जमीन के बदले छह फीसदी विकसित भूखंड नहीं दिए गए। जिसकी किसान काफी समय से मांग कर रहे थे। बुधवार को भाकियू भानु के नेतृत्व में किसान एचपीडीए कार्यालय पहुंचे और प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सभी धरने पर बैठ गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि किसानों से अधिग्रहण भूमि के बदले प्रभावित किसानों को 14 साल बाद भी विकसित भूखंडों का बैनामा नहीं कराया गया है। जबकि किसान आए दिन अधिकारियों के समक्ष इसकी गुहार लगाते रहते हैं। किसानों की यह अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदीनगर रोड से श्यामनगर होते हुए दिल्ली रोड को जोड़ने वाले मिनी बाईपास का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। जबकि इसके निर्माण के आदेश पहले ही हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों का यहां से आवागमन होता है। लेकिन अफसरों की अनदेखी के चलते समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वहीं हंगामा बढ़ता देख एसडीएम मौके पर पहुंचे लेकिन किसान अपनी मांगों के निस्तारण को लेकर अड़े रहे। हालांकि राहत का आश्वासन मिलने पर किसान ज्ञापन देकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सतीश सिसौदिया, राजेंद्र गुर्जर, सुनील सिसौदिया, राजवीर सिंह, सियानदं त्यागी, रवि भाटी, मोहन त्यागी, सुधीर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed